Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब रातभर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और डबल डाटा का लाभ

Vodafone Idea (Vi) काफी समय से अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर की पेशकश कर रही है। वहीं, इस बार कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या और मौजूदा यूजर्स को खुश करने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया ने अपने हीरो अनलिमिटेड प्लान के तहत एक नया कैंपेन अभियान शुरू किया है। इन प्लान्स की कीमत 249 रुपए से ऊपर है और इनमें ऐसे फायदे देते हैं जो यूजर्स के काम आएंगे। वीआई अपने कुछ प्लान्स के साथ डबल डाटा बेनिफिट्स देती है, जिसके अंतर्गत 2+2= 4GB डाटा मिलता है। वहीं, अब, वीआई ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लाभों के बारे में सूचित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वीआई की ओर से इन पेशकशों का उद्देश्य अपने GIGAnet 4G 4जी ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करना है और वीआई नेटवर्क में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़कर अपने 4जी ग्राहक आधार को बढ़ाना है।
इन प्लान में मिलेगा रातभर अनलिमिटेड इंटनरनेट
वोडाफोन आइडिया के 249 रुपए या उससे अधिक कीमत के रिचार्ज में वीकेंड डाटा रोलओवर और नाइट टाइम फ्री डाटा मिलता है। वहीं, 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के रिचार्ज पर यूजर्स को वीकेंड डाटा रोलओवर और नाइट टाइम फ्री डाटा से अलग डबल डाटा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
आपको याद दिला दें कि वोडाफोन आइडिया ने अक्टूबर में वीकेंड डाटा रोलओवर बेनिफिट्स को पेश किया था जिसमें ऑटोमेटिकली सप्ताह के दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में बचा हुआ डाटा एक साथ आगे यानी वीकेंड (शनिवार और रविवार) के बीच इस्तेमाल करने के लिए ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Jio का दावा: भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा 5G सर्विस, क्या Airtel छूटेगी पीछे
वोडाफोन आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि Vi Hero अनलिमिटेड के लिए कंपनी के कैंपेन के साथ अधिकतर प्रीपेड ग्राहकों की उस परेशानी का पता लगाया है जो कि वह डाटा खत्म होने पर सामना करते हैं। हम अपनी लेटेस्ट पेशकश में उन परेशानियों का हल करते हैं।
Vi का फ्री ऑफर
Vi ने हाल ही में अपने लो इनकम ग्राहकों को फ्री में कॉलिंग और डाटा देने का एलान किया था। कंपनी ग्राहकों को मुफ्त में 75 रुपए का रिचार्ज दे रही है। लॉकडाउन के दौरान Vi के कई ग्राहकों को रिचार्ज कराने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने इस ऑफर का फिर एलान किया था। इसे भी पढ़ें: Vi के इन प्लान्स पर मिल रही 40 रुपए की छूट, ये मौका हाथ से जाने न दें
इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को Vi से Vi के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 50MB डाटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 15 दिनों की है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो लॉकडाउन में रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। Vi ने अपने इस ऑफर को Unlock 2.0 benefit नाम रखा है।