
Apple iPhone 14 Pro के जरिए एक पूरी बॉलिवुड फिल्म को शूट किया गया है। आप इससे अंदाजा लगा सकता है कि आईफोन 14 प्रो के कैमरा में कितना दम है। दरअसल, इस फोन के कई खास फीचर्स में से एक इसका खास कैमरा फीचर है, जिसकी मदद से बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी की जा सकती है। इसी का जीता जागता उदहारण विशाल भारद्वाज की लेटेस्ट शॉर्ट फिल्म ‘Fursat’ है। इस 30 मिनट की पूरी फिल्म को फोन की मदद से शूट किया गया है। वहीं, इस बात से Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) इतना खुश हुए कि बिना तारीफ किए रह नहीं सके।
Tim Cook ने की तारीफ
Tim Cook ने Twitter पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “निर्देशक @VishalBhardwaj की इस खूबसूरत बॉलीवुड फिल्म को देखें जो यह बताती है कि अगर आप भविष्य में देख सकते हैं तो क्या हो सकता है। अविश्वसनीय सिनेमैटोग्राफी और कोरियोग्राफी, और सभी #ShotoniPhone।” इसे भी पढ़ें: Netflix पर देखें ये 10 बेस्ट कॉमेडी हिंदी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Check out this beautiful Bollywood film from director @VishalBhardwaj that explores what might happen if you could see into the future. Incredible cinematography and choreography, and all #ShotoniPhone. https://t.co/32LODwy3vb
— Tim Cook (@tim_cook) February 4, 2023
इसके बाद फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ट्विट का रिप्लाई करते हुए कहा कि मैं इस भारी प्रशंसा से विनम्र हूं। इस अवसर के लिए @Apple का धन्यवाद!
फिल्म में ईशान खट्टर और वमिका गाबी लीड रोल में हैं। अगर बात करें ईशान की तो वह इस शॉर्ट फिल्म में निशांत नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिस एक दिन अचानक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है। दूरदर्शक उसे उसका आने वाला वक्त बताता है जिसको जानने के बाद निशांत इसमें बहुत ज्यादा रुचि लेने लगता है और वह इस बात को जानना चाहता है कि आखिर कौन से तकनीक से यह यंत्र भविष्य बता रहा है। इसी खोजबीन में वह अपने प्यार को भी खो देता है। इसे भी पढ़ें: हिंदी में आ रही इस साउथ स्टार की फिल्म, जानें- कब और किस OTT पर होगी स्ट्रीम
यहां ऑनलाइन देखें फिल्म
जैसा कि हमने आपको बताया कि इस शॉर्ट फिल्म फुर्सत को iPhone 14 Pro पर शूट किया है इस फोन को कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किया गया था। फोन के कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इसमें 48 MP का मेन कैमरा है। इसमें दूसरी जेनरेशन का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है, जिसकी मदद से यह बेहतरीन वीडियो कैप्चर किया जा सकता है। इस फोन में 12 MP टेलीफोटो सेंसर भी कैरी करता है और तीसरे सेंसर के तौर पर 12 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है।













