नया vivo 5G फोन आया सामने! सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ vivo Y6k

Join Us icon

वीवो का नया फोन तैयार हो रहा है। कंपनी इसे ‘वाई सीरीज’ में लेकर आएगी। बीते महीने में इसी सीरीज के vivo Y6, vivo Y6c, vivo Y6e और vivo Y6t स्मार्टफोन चाइना में पेश किया जा चुके हैं। अब नए मोबाइल का नाम Vivo Y6k बताया जा रहा है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक अपकमिंग वीवो फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन कई अहम डिटेल्स के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है।

vivo Y6k की डिटेल्स

वीवो वाई6के स्मार्टफोन की जानकारी हमें टेक आउटलुक वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। इस मोबाइल को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में V2542A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं मोबाइल का कोडनेम PD2542 बताया गया है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक vivo Y6k बिल्कुल नया डिवाइस नहीं होगी बल्कि कंपनी इसे पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च हो चुके vivo Y60 फोन के रिब्रांडिड वर्जन के रूप में ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है।

vivo Y6k की स्पेसिफिकेशन्स

अगर वाकई में वीवो वाई6ए स्मार्टफोन वाई60 का रि-ब्रांडिड मॉडल बनकर आ रही है तो इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स में भी समानताएं देखने को मिल सकती है। अगर वीवो वाई60 की ही बात करें तो इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लाया गया था। यानी vivo Y6k में भी यही 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला स्नेपड्रैगन 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। प्रोसेसर को देखते हुए माना जा सकता है कि वाई6के वीवो का सस्ता 5जी फोन बनेगा।

vivo Y6k 5G फोन को कंपनी LPDDR4X RAM पर पेश कर सकती है तो स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। ग्लोबल मार्केट में यह सस्ता 5जी फोन 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें Memory Fusion टेक्नोलॉजी भी जरूर मिलेगी। कंपनी इसे एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर पेश कर सकती है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 जीपीयू लगा सकती है।

वीवो वाई6के 5जी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। vivo Y60 की तरह इसमें भी टीयूवी सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट, आई प्रोटेक्शन मोड और एंटी-ग्लेयर पेपर कोटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए अपकमिंग 5जी फोन वीवो वाई6के में बड़ी 6500mAh बैटरी लगाई जा सकती है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। vivo Y6k 5G में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ IR ब्लास्टर भी मिल सकता है। वहीं ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट बॉडी व IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here