
वीवो ने पिछले महीने ही इंडिया में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo T5 Pro लॉन्च किया था। यह मोबाइल 9020mAh बैटरी के साथ आया था जिसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 32MP सेल्फी कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स मौजूद है। इस लेटेस्ट वीवो 5जी फोन को अब पूरे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट वीवो टी5 प्रो 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर यह 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है।
vivo T5 Pro 5G फोन पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर जारी किया गया है। किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह तीन हजार रुपये की छूट मिलेगी। 8GB RAM + 256GB Storage वाला वीवो टी5 प्रो 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब डील के तहत इस मेमोरी वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है।
यह 128जीबी मेमोरी वाला फोन 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 2 हजार के डिस्काउंट के साथ इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन डिस्कांउट ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है जिसका फायदा एसबीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, जे एंड के बैंक, करूर वैश्य बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक और महाराष्ट्र बैंक के ग्राहका उठा सकते हैं। डील की डिटेल जानने या डिस्काउंटेड प्राइस पर वीवो फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
vivo T5 Pro में पावर बैकअप के लिए 9020एमएएच बैटरी दी गई है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 39 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है। यह vivo 5G फोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में bypass charging तकनीक भी दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।
प्रोसेसिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 11,67,242 रहा है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वीवो ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे विकल्प मौजूद है।














