Vivo का पहला हाई-टेक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Vision हुआ चीन में पेश, देखें क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-first-mixed-reality-headset-vision-unveiled.jpg
Highlights

बोआओ फोरम फॉर एशिया में Vivo ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ‘Vivo Vision’ पेश किया है। इस प्रोटोटाइप डिवाइस की पहली झलक से पता चलता है कि इसका डिजाइन Apple Vision Pro हेडसेट से मिलता-जुलता है। यह फिलहाल सिर्फ प्रोडक्ट का प्रदर्शन है और इसकी आधिकारिक घोषणा व उपलब्धता मध्य 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। आइए, आगे Vivo के मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Vision मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट

मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट के अलावा, Vivo ने चीन में एक नया रोबोटिक्स लैब की घोषणा की है, जो कंपनी की नई रणनीतिक नवाचार दिशा का हिस्सा है। Vivo का लक्ष्य इस लैब में रोबोट्स का “दिमाग” और “आंखें” विकसित करना है, जिसमें वह इमेजिंग, AI LLMs और स्पैशियल कंप्यूटिंग जैसी अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेगा। जिसे वह Vivo Vision के माध्यम से विकसित करेगा।

हालांकि स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन Vivo Vision को संभवत: Vivo X200 Ultra और Vivo X200s के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिनके अप्रैल में चीन में डेब्यू करने की उम्मीद है।