
वीवो ने अप्रैल महीने में 12,999 रुपये वाला सस्ता स्मार्टफोन vivo Y05 इंडिया में लॉन्च किया था जो बड़ी 6500mAh बैटरी के साथ आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इससे भी कम कीमत वाला मोबाइल vivo Y05e लेकर आ रही है। यह अपकमिंग वीवो फोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है जिससे बाद माना जा रहा है कि बेहद जल्द इस लो बजट स्मार्टफोन को मार्केट में उतार दिया जाएगा।
vivo Y05e डिटेल्स
वीवो वाई05ई स्मार्टफोन ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर फोन को vivo V2606 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग में मोबाइल के मार्केटिंग नेम vivo Y05e का भी खुलासा हो गया है। वहीं एनबीटीसी सर्टिफिकेशन पर यह भी साफ हो गया है कि वाई05ई वीवो का 4जी स्मार्टफोन बनकर आएगा और इसमें 5G सपोर्ट नहीं होगा। 4G Smartphone होने के चलते इस डिवाइस को मार्केट में 10,000 रुपये तक की रेंज में उतारा जा सकता है।
vivo Y05e स्पेसिफिकेशन्स
यह सस्ता वीवो फोन पहले भी कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर शिरकत कर चुका है। एफसीसी पर इस मोबाइल को 5050mAh battery के साथ लिस्ट किया गया था। वहीं चर्चा है कि फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। मार्केट में इस अपकमिंग वीवो फोन को Unisoc चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है और अंदाजा है कि यह T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।
vivo Y05e 3GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 64GB Storage दी जा सकती है। हालांकि इस मोबाइल में एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी मिलने की पूरी उम्मीद है जो 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत दे सकेगी। यह सस्ता वीवो फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ OriginOS 6 देखने को मिल सकता है।
कंफर्म तो नहीं है लेकिन vivo Y05e 4G फोन को 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है और मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले वाला फोन होगा जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इस वीवो के नए फोन को Military-Grade ड्यूरेबल बॉडी और IP65 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
vivo Y05 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई05 इंडिया में 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। Extended RAM तकनीक के साथ इसे 8GB RAM की ताकत दी जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस सस्ते वीवो फोन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6.0 मिलता है।
vivo Y05 4G स्मार्टफोन 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस सस्ते वीवो फोन में तगड़ी 6500mAh battery दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है।
यह वीवो फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक और 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है। मोबाइल को IP65 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG के साथ ही FM रेडियो और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलती है। यह Military-Grade मोबाइल है जिसके चलते फोन जमीन पर गिरने पर पत्थर से टकराने पर भी वीवो फोन सुरक्षित रह सकता है।












