
वीवो ने आज चीन में अपनी नई ‘एस’ सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक साथ तीन मॉडल पेश किए हैं जिनमें Vivo S17, Vivo S17t और Vivo S17 Pro शामिल हैं। ये फोन स्टाईलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में आए हैं। हालांकि आज के इवेंट में कंपनी ने तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है लेकिन प्राइस सिर्फ दो मॉडल वीवो एस17 और एस17 प्रो के ही बताए हैं। आगे आप इस सीरीज़ की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
वीवो एस17 सीरीज़ की कीमत
Vivo S17 प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage = 2499 युआन (तकरीबन 29,290 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage = 2799 युआन (तकरीबन 32,900 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage = 2999 युआन (तकरीबन 35,999 रुपये)
Vivo S17 Pro प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage = 3099 युआन (तकरीबन 36,000 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage = 3299 युआन (तकरीबन 38,300 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage = 3499 युआन (तकरीबन 40,500 रुपये)
वीवो एस17 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S17 Pro
- प्रोसेसर – इस स्मार्टफोन में 4एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी610 जीपीयू मौजूद है। वी17 प्रो एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजनओएस 3 पर काम करता है।
- स्क्रीन – इस फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वीवो ने इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है।
- सेल्फी कैमरा – Vivo S17 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ओआईएस तकनीक से लैस है।
- रियर कैमरा – फोन के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.98 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
- बैटरी – वीवो एस17 प्रो में पावर बैकअप के लिए 4,600एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
Vivo S17
- प्रोसेसर – यह वीवो फोन 6एनएम क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजनओएस 3 मौजूद है तथा ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 642एल जीपीयू दिया गया है।
- स्क्रीन – यह स्मार्टफोन भी एमोलेड पैनल पर बनी 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।
- सेल्फी कैमरा – सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एस17 स्मार्टफोन भी एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
- रियर कैमरा – फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/1.88 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
- बैटरी – पावर बैकअप के लिए वीवो एस17 5जी फोन भी 4,600एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में आया है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।
Vivo S17t
गौरतलब है कि वीवो एस17टी मॉडल की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स सीरीज़ के वनिला मॉडल एस17 जैसी ही है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर में बदलाव किया है तथा Vivo S17t को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली-जी77 जीपीयू सपोर्ट करता है। वीवो ने अभी इस मॉडल की कीमत पर से भी पर्दा नहीं उठाया है, इसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।












