Vivo S17 Pro लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, डाइमेंसिटी 7200 और 8जीबी रैम से होगा लैस

Join Us icon
Highlights

  • Vivo S17 सीरीज को जल्द ही चीन में पेश किया जा सकता है।
  • सीरीज के अंदर आने वाला प्रो वेरिएंट गीकबेंच डाटावेबस वेबसाइट पर दिखा है।
  • गीकबेंच पर फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Vivo को लेकर खबर आ रही है कि कंपनी अपनी एस17 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, काफी समय से Vivo S17 Pro और Vivo S17 को लेकर लीक्स व जानकारी सामने आ रही है। अब इस फोन को गीकबेंच डाटाबेस वेबसाइट पर एस17 प्रो को स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

Vivo S17 Pro की सर्टिफिकेशन्स डिटेल

आगे डिटेल बताने से पहले आपको बता दें कि गीकबेंच एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म है। इसमें डिवाइस के संभावित प्रदर्शन को चेक करने के लिए कई परीक्षण किए जाते हैं। वहीं, डाटाबेस पर वीवो एस17 प्रो की लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि डिवाइस पहले ही तैयार किया जा चुका है और इसके परीक्षण शुरू हो गए हैं।

vivo-s17-pro

  • गीकबेंच डाटाबेस के स्क्रीनशॉट के अनुसार Vivo S17 Pro को मॉडल नंबर Vivo V2285A के साथ स्पॉट किया गया है।
  • डिवाइस ने 873 सिंगल कोर में और मल्टी कोर टेस्ट में 2,350 स्कोर हासिलए किए हैं।
  • इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा जो कि SoC code k6886v1_64, मैक्स सीपीयू क्लॉक स्पीड 2.80 GHz और मालि-G610 MC4 GPU सै लैस होगा।
  • माना जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • इसके अलावा लिस्टिंग से साफ है कि Vivo S17 में 8GB RAM और एंडरॉयड 13 ओएस होगा।

Vivo S17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  1. डिसप्ले: Vivo S17 Pro में 6.7-इंच 120Hz रिफ्रेश रेट ऐमोलेड डिसप्ले हो सकता है।
  2. चिपसेट: गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर होगा।
  3. रैम व स्टोरेज: डिवाइस में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज हो सकती है।
  4. कैमरा: Vivo S17 Pro में 64MP का फ्रंट और 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।
  5. ओएस: डिवाइस एंडरॉयड 13 बेस्ड फनटचओएस 13 पर कार्य करेगा।
  6. बैटरी और फास्ट चार्जिंग: उम्मीद है कि Vivo S17 Pro में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी होगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here