Vivo S17 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • वीवो एस17 सीरीज को 2023 के थर्ड क्वार्टर में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo S17 सीरीज के अंदर तीन स्मार्टफोन्स को पेश किया जाएगा।
  • S17 सीरीज में सुपर ऐमोलेड डिसप्ले हो सकता है।

Vivo ने कुछ समय पहले ही चीन में S16 सीरीज को पेश किया था। वहीं, इंडिया में इस सीरीज को Vivo V27 के नाम से लाया गया था। साथ ही अब एक रिपोर्ट में कंपनी की अपकमिंग वीवो एस17 सीरीज के बारे में जानकारी सामने आई है। मीडिया वेबसाइट Tech Outlook की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सीरीज के अंदर तीन स्मार्टफोन्स को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार S17, S17e और S17 प्रो लॉन्च किया जाएगा आइए एक नजर डालते हैं लीक में सामने आए वीवो एस17 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Vivo S17 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Vivo S17 के अंदर तीन मिड-रेंद और प्रीमियम स्मार्टफोन्स होंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस चीन में जल्द पेश हो सकते हैं। Tech Outlook के अनुसार S17, S17 Pro और S17e के मॉडल नंबर क्रमश: V2283A, V2284A व V2285A होंगे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि लाइनअप के कुछ मॉडल वीवो वी29 सीरीज के रूप में चीन के बाहर लॉन्च किए जा सकते हैं। इसने फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताओं का भी खुलासा हो गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo V27e हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 64MP Rear और 32MP Selfie Camera, देखें पूरी स्पेसिफिकेशन्स

S17 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सुपर ऐमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, तीनों मॉडल कर्व्ड-एज डिसप्ले से लैस होंगे। इतना ही नहीं इनमें कलर बदलने वाला रियर पैनल भी दिया जा सकता है। साथ ही S17 सीरीज में 128जीबी तक की रैम होगी।

इसके अलावा फोन के बेस मॉडल में 8जीबी की रैम और 128जीबी की स्टोरेज होगी। वहीं, सिलेक्ट वेरिएंट में 8जीबी + 256जीबी स्टोरेज और टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज होगी। इतना ही नहीं S17 Pro लाइनअप को 16जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में मुख्य कैमरे के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट दिए जाने की भी उम्मीद है। फिलहाल, सेंसर की संख्या और कैमरा हार्डवेयर के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: धूप में रंग बदलने वाला मोबाइल फोन Vivo V27 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें फोन के बारे में सबकुछ

वीवो के अनुसार 2023 की तीसरी तिमाही में S17 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन जुलाई और सितंबर 2023 के बीच चीन में लॉन्च हो सकते हैं। हम S17 सीरीज के चीनी लॉन्च से अभी भी महीनों दूर हैं इसलिए, V29 सीरीज के रूप में फोन के भारत लॉन्च में भी काफी समय लगेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here