31 मई को चीन में लॉन्च होगी Vivo S17 सीरीज, 50MP सेल्फी कैमरा से हो सकती है लैस

Join Us icon
Highlights

  • सीरीज में Vivo S17 और Vivo S17 Pro को शामिल किया जा सकता है।
  • फोन्स में कर्व्ड ऐज के साथ 6.78-इंच की ऐमोलेड डिसप्ले हो सकती है।
  • इस सीरीज में S17e को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Vivo ने आखिरकार अपनी S17 सीरीज की चाइना लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo के माध्यम से इसकी घोषणा की है़, जहां यह बताया गया है कि 31 मई को इस सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस सीरीज में Vivo S17 और Vivo S17 Pro सहित दो फोन पेश किये जाएंगे। लीक्स की मानें तो Vivo S17 में स्नैपड्रैगन 782 प्रोसेसर और S17 Pro में डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Vivo S17 और S17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • डिसप्ले: खबरों की मानें तो S17 और S17 में कर्व्ड ऐज वाली एचडी+ और 120 हर्ट्ज वाली 6.78-इंच ऐमोलेड डिसप्ले हो सकती है।
  • प्रोसेसर: S17 मॉडल में Snapdragon 782 प्रोसेसर और S17 Pro वेरिएंट में Dimensity 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • रैम व स्टोरेज: Vivo S17 को कंपनी 8GB/12GB रैम व 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। वहीं, S17 Pro में 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है।
  • कैमरा: S17 में ओआईएस सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा और S17 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन्स में 50MP कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी: S17 में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी और S17 Pro में 4,600mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

वीवो एस17 सीरीज इंडिया लॉन्च?

गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ सबसे पहले चाइना में ही लॉन्च होगी जो बाद में भारत में आ सकती है। उम्मीद है कि इसी  जून में Vivo S17 series के सभी स्मार्टफोंस बाजार में आ जाएंगे। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Vivo S17e हो चुका है लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही चीन में Vivo S17e स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन की बात करें तो इसमें 6.78-इंच ऐमोलेड डिसप्ले फुल HD+ रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर Dimensity 7200 प्रोसेसर है। फोन की ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here