80W फास्ट चार्जिंग के साथ स्पॉट हुआ Vivo का नया फोन

Join Us icon

Highlights

  • Vivo S17 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले हुआ स्पॉट
  • V2283A मॉडल नंबर के साथ किया गया लिस्ट।
  • इंडिया में वीवो वी29 नाम से किया जा सकता है लॉन्च।

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपने नए फोन मॉडल Vivo S17 पर काम कर रहा है। यह फोन चाइनिज सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर लिस्ट हुआ है। खबर के अनुसार इस फोन को कंपनी 2023 के तीसरे क्वार्टर में पेश कर सकती है। इस नए स्मार्टफोन के लाइनअप की बात करें तो Vivo S17 के साथ ही Vivo S17e और Vivo S17 Pro को भी पेश किये जा सकते हैं। खास बात है कि अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि Vivo S17 को भारत में Vivo V29 नाम से पेश किया जा सकता है।

Vivo S17 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

vivo-s17-3c-listing

  • Vivo S17 स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर V2283A के साथ लिस्ट किया गया है।
  • चाइना कंप्लसरी सर्टिफिकेट (CCC; को सामान्यत: 3C के नाम से पहचाना जाता है।) यह एजेंसी चीन में किसी भी उत्पाद के बिक्री से पहले सेफ्टी सर्टिफिकेट इश्यू करती है।
  • Vivo S17 स्मार्टफोन 3C की वेबसाइट में कंपनी के चार्जर, मॉडल मॉडल नंबर V8037L0A0-CN, V8037L0B0-CN, और V8037L0D0-CN के साथ लिस्ट किए गये हैं।
  • इन चार्जर का पावर आउटपुट 10W (5V/2A), 18W (9V/2A), और 80W (11V/7.3A) है। ऐसे में Vivo S17 स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
  • साफ कि पिछले मॉडल के मुकाबले कंपनी ने Vivo S17 फोन के फास्ट चार्जिंग को इंप्रूव किया है।

Vivo S17 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

डिसप्ले : Vivo S सीरीज का अपकमिंग Vivo S17 स्मार्टफोन में 1.5K OLED डिसप्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

चिपसेट : Vivo S17 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

रैम और स्टोरेज : वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन तीन ऑप्शन – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम : यह फोन लेटेस्ट Android 13 OS पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई पर रन करेगा।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग : अपकमिंग Vivo S17 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4,500mAh की बैटरी और 80W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo S17 स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766V का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here