Vivo S17t में होगा Dimensity 8050 प्रोसेसर, जानें सभी लीक स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/vivo-s17t-may-launch-with-dimensity-8050-processor-specifications-leak.jpg
Highlights

मोबाइल निर्माता Vivo इन दिनों अपनी Vivo S17 सीरीज को लेकर चर्चा में है। दरअसल इस सीरीज के तहत कंपनी Vivo S17 और Vivo S17 Pro स्मार्टफोन घरेलू बाजार चीन में पेश करने वाली है। इन दोनों फोन की एंट्री 31 मई को तय कर दी गई है। वहीं, इस सीरीज में एक नया मॉडल Vivo S17t होने की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही Vivo S17t को TENAA लिस्टिंग पर भी देखा गया था। यही नहीं फिलहाल ताजा लीक में स्मार्टफोन के प्रोसेसर का खुलासा हुआ है। आइए, आगे आपको Vivo S17t स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल देते हैं।

Vivo S17t में मिलेगा Dimensity 8050 प्रोसेसर

जानकारी के लिए बता दें कि वीवो के Vivo S17t डिवाइस को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। बताया गया है कि डिवाइस में Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर प्राइस बाबा की रिपोर्ट में भी सामने आया है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन Vivo S17 सीरीज के Vivo S17 मॉडल से मिलते-जुलते होंगे।

Vivo S17t के संभावित स्पेसिफिकेशंस