Vivo S19 और S19 Pro के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon
Highlights

  • वीवो एस19 सीरीज जून में पेश हो सकती है।
  • इसमें Vivo S19 और S19 Pro आ सकते हैं।
  • दोनों को चार स्टोरेज वैरियंट में लाया जा सकता है।

वीवो होम मार्केट चीन में अपनी एस19 सीरीज लॉन्च कर सकता है इसमें Vivo S19 और Vivo S19 Pro जैसे मॉडल जून में आने की उम्मीद है। इन फोंस को लेकर लगातार महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। बीते दिन प्रो मोबाइल के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। वहीं, अब ताजा अपडेट में टिपस्टर ने दोनों की सभी खूबियों को शेयर किया है। जिसकी डिटेल आगे के पोस्ट में दी गई है।

Vivo S19 और S19 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

Vivo S19 और Vivo S19 Pro फोन को लेकर यह नया लीक माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है।

डिस्प्ले: लीक के अनुसार अनुसार Vivo S19 सीरीज फोंस में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड-एज OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 2800 x 1260 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।

प्रोसेसर: Vivo S19 Pro डिवाइस में Dimensity 9200 प्लस चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जबकि Vivo S19 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

स्टोरेज: लीक में बताया गया है कि वीवो एस19 और एस19 प्रो को चार स्टोरेज वैरियंट में बाजार में लाया जा सकता है। जिसमें 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज, 16जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

बैटरी: बैटरी के मामले में Vivo S19 Pro मोबाइल 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी से लैस रखा जा सकता है। जबकि Vivo S19 में 6,600 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 80W रैपिड चार्जिंग दी जा सकती है।

कैमरा: Vivo S19 और Vivo S19 Pro में आगे की तरफ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की बात सामने आई है वहीं, डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लगा हो सकता है।

vivo s18 series

आखिर में आपको बताते चलें कि वीवो की S19 श्रृंखला में एक मॉडल Vivo S19e नाम से भी आ सकता है। जिसके बारे में इस नए लीक में जानकारी नहीं है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here