Vivo S19 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • Vivo S19 सीरीज जून में पेश हो सकती है।
  • इसमें Vivo S19 और S19 Pro आ सकते हैं।
  • फोंस में 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज मिल सकता है।

वीवो की पिछले साल पेश की गई एस18 सीरीज के अपग्रेड एस19 पर काम किया जा रहा है। इसके तहत Vivo S19 और Vivo S19 Pro स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल्स को अगले महीने जून में एंट्री मिल सकती है। वहीं, ताजा लीक में फोंस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन टिपस्टर ने शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

Vivo S19 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo S19 और Vivo S19 Pro स्मार्टफोन की डिटेल शेयर की है। इसमें चिपसेट, स्टोरेज ऑप्शन और चार्जिंग फीचर्स का पता चला है।
  • लीक के अनुसार Vivo S19 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • वीवो एस19 के लिए 12GB रैम +256GB स्टोरेज, 12GB रैम +512GB स्टोरेज, 16GB रैम +256GB स्टोरेज और 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज जैसे चार ऑप्शन मिल सकते हैं।
  • Vivo S19 Pro की बात करें तो इसमें परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्टोरेज के मामले में वीवो एस19 स्मार्टफोन के समान ही रखा जा सकता है।
  • लीक के अनुसार Vivo S19 और Vivo S19 Pro स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकते हैं।

Vivo S19 series specifications

Vivo S18 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पर्व मॉडल Vivo S18 Pro स्मार्टफोन 6.78 इंच के कर्व एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस की सुविधा है।
  • प्रोसेसर: वीवो एस18 प्रो फोन में ब्रांड ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्लस चिपसेट का उपयोग किया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G715 Immortalis MP11 जीपीयू मौजूद है।
  • कैमरा: यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ था। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) तकनीक वाला 50MP का Sony IMX920 प्राइमरी, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड और 12MP Sony IMX663 टेलीफोटो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट दिया गया है।
  • बैटरी: Vivo S18 Pro दमदार बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी से लैस है। फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल जाती है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here