Vivo S2 की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले लीक, मेमोरी वैरियंट और कलर ऑप्शन आए सामने

Vivo जल्द ही अपनी S-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च कर सकता है। हाल ही में इस फोन का एक्सक्लूसिव टीजर 91मोबाइल्स ने शेयर किया था। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले टिप्स्टर Abhishek Yadav ने फोन के मेमोरी वैरियंट, कलर ऑप्शन और इंटरनल रिटेल लिस्टिंग से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। माना जा रहा है कि Vivo S2 की एंट्री अगस्त 2026 की शुरुआत में हो सकती है। आइए, अब तक सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Vivo S2 स्टोरेज और कलर ऑप्शन
लीक के अनुसार, Vivo S2 को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White जैसे तीन नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इन वेरिएंट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई कथित इंटरनल रिटेल लिस्टिंग के अनुसार, डेमो यूनिट्स की कीमत 38,000 और 42,000 रुपये दिखाई गई है। वहीं, 8GB + 128GB वैरियंट की इंटरनल लिस्टिंग में 43,000 रुपये का प्राइस भी नजर आया है। बता दें कि क्योंकि ये केवल इंटरनल रिटेल लिस्टिंग हैं इसलिए स्मार्टफोन की फाइनल लॉन्च कीमत इससे अलग हो सकती है।
EXCLUSIVE ✨
VIVO S2 SERIES RAM, STORAGE, COLOURS & PRICING REVEALED FOR INDIA. I WAS THE FIRST TO REPORT ITS RETURN AFTER 7 YEARS.
Back in May, I exclusively revealed that Vivo was bringing the S series back to India after a 7-year gap. The last S series phone, the Vivo S1,… https://t.co/7odq9uTrHI pic.twitter.com/5GjHvVieoU
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 23, 2026
पूर्व में आए लीक में टिप्स्टर Yogesh Brar ने दावा किया था कि Vivo S2 की कीमत 50,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया था कि फोन की पहली ओपन सेल Independence Day Sale के दौरान शुरू हो सकती है। नया लीक भी इसी संभावित प्राइस रेंज की ओर इशारा कर रहा है।
टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वह Vivo S2 से जुड़ी और जानकारी भी जल्द शेयर करेंगे। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशंस, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी जैसी अन्य डिटेल्स भी आने वाले दिनों में सामने आ सकती हैं।
अगर आप 40,000 से 50,000 रुपये से कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, अच्छी परफॉरमेंस और स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo S2 आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
लॉन्च के बाद Vivo S2 का मुकाबला OnePlus, Xiaomi, OPPO और realme के मिड रेंज स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। हालांकि असल टक्कर और जानकारी मिलने के बाद भी पता चल पाएगी।
अगर आपका बजट 40,000 से 50,000 रुपये के बीच है और आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं, तो Vivo S2 का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।