
Vivo ने अपने लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra की कीमत में एक बार फिर कटौती की है। यह दूसरी बार है जब इस फोन की कीमत को आधिकारिक रूप से कम किया गया है। दमदार फीचर्स जैसे MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला यह फोन अब पहले से और ज्यादा किफायती हो गया है।
Vivo T3 Ultra नई कीमत और ऑफर्स:
Vivo T3 Ultra की लॉन्च कीमत इस प्रकार थी:
- ₹31,999 (8GB + 128GB)
- ₹33,999 (8GB + 256GB)
- ₹35,999 (12GB + 256GB)
जनवरी में ₹2,000 की पहली कीमत कटौती के बाद अब एक बार फिर ₹2,000 तक की छूट दी गई है। नई कीमतें 1 मई से प्रभावी होंगी और ये Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर लागू होंगी।
Vivo T3 Ultra 5G की अब कीमत इस प्रकार हैं:
- ₹27,999 (8GB + 128GB)
- ₹29,999 (8GB + 256GB)
- ₹31,999 (12GB + 256GB)
Vivo T3 Ultra 5G फोन Lunar Grey और Forest Green जैसे दो रंगों में उपलब्ध है।

Vivo T3 Ultra के स्पेसफोकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है।
- प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाता है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस टास्क और गेमिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।
- रैम और स्टोरेज: Vivo T3 Ultra में 12GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह डिवाइस 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 कस्टम यूजर इंटरफेस पर चलता है, जो एक स्मूद और कस्टमाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस देता है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: Vivo T3 Ultra में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी कम समय में बैटरी को फुल चार्ज कर देती है।
- अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और IP68 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
- कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से यह डिवाइस 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट करता है।












