6000mAh Battery वाले Vivo T3x 5G फोन की कीमत घटी, अब सिर्फ ₹12499 में ​बिकेगा यह स्टाइलिश स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/vivo-t3x-5g-price-leak.jpg

वीवो ने जून 2024 में अपनी ‘टी’ सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन Vivo T3x 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में आया था। 15 हजार से कम में 6,000mAh Battery, 6GB RAM और 50MP Camera देने वाले इस 5जी फोन का प्राइस अब घट गया है। ब्रांड की ओर से सभी फोन वेरिएंट्स पर प्राइस कट कर दिया गया है जिसके बाद इसे और भी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

Vivo T3x 5G प्राइस

Vivo T3x 5G लॉन्च प्राइस प्राइस ड्रॉप नया प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage ₹13,499 ₹1,000 ₹12,499
6GB RAM + 128GB Storage ₹14,999 ₹1,000 ₹13,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹16,499 ₹1,000 ₹15,499

वीवो टी3एक्स 5जी फोन की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती हुई है। कंपनी की ओर से फोन के सभी वेरिएंट्स का दाम 1000 रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद Vivo T3x को सिर्फ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के 6जीबी रैम मॉडल का रेट घटकर 13,999 रुपये हो गया है तथा 8जीबी रैम मॉडल का प्राइस ड्रॉप होकर 15,499 रुपये आ गया है। यह वीवो 5जी फोन Crimson Bliss और Celestial Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Vivo T3x 5G स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर

Vivo T3x 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस मोबाइल चिपसेट का निर्माण 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर किया गया है। फोन 8-कोर सीपीयू में चार कोर 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं तथा अन्य चार कोर 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करते हैं।

मेमोरी

वीवो टी3एक्स 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस फोन को 4GB RAM, 6GB RAM तथा 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है तथा ये तीनों ही मॉडल 128GB Storage सपोर्ट करते हैं। इस फोन में 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की पावर देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। वहीं इसमें भी 1TB मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3एक्स 5जी फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो नए टी3 लाइट जैसा ही है। इसमें भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4के क्वालिटी पर वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी

वीवो टी3एक्स 5जी स्मार्टफोन में पावरफुल 6,000mAh Battery मिलती है। यह मोबाइल फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो के अनुसार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्टफोन पर 23.33 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 18.55 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9.32 घंटे PUBG खेला जा सकता है।

डिस्प्ले

Vivo T3x 5G फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000nits पिक ब्राइटनेस और 393PPI सपोर्ट करती है।

See Full Specs

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P1 Rs. 13,999
79%
iQOO Z9x Rs. 10,674
78%
Moto G64 Rs. 13,999
81%
See All Competitors