Vivo T4 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 5000nits quad-curved स्क्रीन! डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon

Vivo T4 बेहद जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने पिछले महीने मार्च में ही इसे टीज़ कर दिया था जो अब अप्रैल में मार्केट में एंट्री लेगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से फोन लॉन्च डेट नहीं बताई गई है और न ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक की है। लेकिन टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने वीवो टी4 प्रोसेसर सहित इसकी कई अहम डिटेल्स लीक कर दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 प्रोसेसर (लीक)

माय स्मार्ट प्राइस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार इस मोबाइल चिपसेट पर 820K+ एनटूटू बेंचमार्क स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।

Vivo T4 डिजाइन (लीक)

91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई वीवो टी4 की फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है। इस फोन में सर्किलनुमा रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ऐसा डिजाइन हम नए Vivo X series फोन में देख चुके हैं। बैक कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं जिनके साथ रिंग लाइट/ओरा लाइट भी मौजूद रहेगी। फोटो में Vivo T4​ के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन ​दिया गया है। यह राउंड कॉर्नर वाला फोन है। रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो 5जी फोन Emerald Blaze और Phantom Grey कलर में लाया जाएगा।

Vivo T4 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • quad-curved AMOLED Display
  • 7,300mAh Battery
  • 90W fast charging
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Rear Camera

डिस्प्ले : लीक में बताया गया है कि वीवो टी4 5जी फोन को क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनाई जाएगी और इसपर 5000nits लोकल पिक ब्राइटनेस मिलेगी। यानी सूरज की तेज रोशनी में स्क्रीन साफ दिखाई देगी। चर्चा है कि यह फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।

बैटरी : वीवो टी4 की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत होगी। लीक में सामने आया है कि यह वीवो फोन को तगड़ी 7,300एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T4 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

vivo T4 Price
Rs. 24,399
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here