
Vivo ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं। यह नई कीमतें 16 मार्च 2026 सोमवार से लागू हो गई हैं। यानी ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पहले की तुलना में लगभग 2,000 तक ज्यादा खर्च करने होंगे। आइए, आगे नया प्राइस और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Vivo T4 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत पहले 10,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 12,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल की पुरानी कीमत 11,999 रुपये थी जो 13,999 रुपये में मिलेगा। फोन के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये से बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा टॉप वैरियंट 8GB + 256GB की कीमत भी 14,999 रुपये से बढ़ाकर 16,999 रुपये की गई है।
Vivo T4 Lite 5G के हर मॉडल की कीमत में लगभग 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं और रिटेल चैनल्स में अपडेट की जा रही हैं। हालांकि फिलहाल Vivo ने इस कीमत में बढ़ोतरी के पीछे की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह सप्लाई चेन लागत, कंपोनेंट कीमतों और बाजार की कंडीशन के चलते होने का अनुमान है। इससे पहले ही भारत में ब्रांड्स फोंस की कीमत में बढ़ोतरी कर चुके हैं। नई कीमत के साथ अब यह देखना होगा कि बजट 5G सेगमेंट में Vivo T4 Lite 5G को ग्राहकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo T4 Lite 5G में स्मार्टफोन में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरा सेक्शन में फोन के बैक पैनल पर 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा माना जा सकता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, साथ ही इसमें 8GB एक्सपेंडेबल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहतर हो सकती है।
पावर के लिए Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया माना जा सकता है।
यदि आप भी Vivo T4 Lite 5G खरीदने की सोच रहे थे तो इसके विकल्प के रूप में Redmi Note 14 SE, realme 15 Lite और Lava Play Ultra जैसे फोंस भी देख सकते हैं। इनमें बेहतर चिपसेट के साथ हर मामले में अच्छा अनुभव लिया जा सकता है। खास बात यह है कि कीमत वीवो फोन के आसपास की ही देनी पड़ेगी। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।














