
वीवो आने वाले कुछ हफ्ते में अपने बजट स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसके तहत बाजार में पहले से मौजूद t3x का अपग्रेड Vivo T4x 5G और Y58 का सक्सेसर Vivo Y59 5G लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों मोबाइल्स के आने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि यह भारत की BIS वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
Vivo T4x 5G और Vivo Y59 5G बीआईएस लिस्टिंग
- MySmartPrice ने BIS वेबसाइट पर Vivo T4x और Vivo Y59 5G को देखा है। हालांकि इन डिवाइस के बारे में जानकारी बहुत कम है।
- BIS लिस्टिंग में इन फोंस के केवल मॉडल नंबर का खुलासा हुआ है।
- जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है Vivo T4x को मॉडल नंबर V2437 के साथ स्पॉट किया गया है।
- Vivo Y59 को V2443 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- बीआईएस प्लेटफार्म पर आने से फोंस का लॉन्च जल्द ही होने का अनुमान है। उम्मीद है आने वाले दिनों में और डिटेल्स आ सकती हैं।
Vivo T3x 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Vivo T3x में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000निट्स पीक ब्राइटनेस, 393 PPI और TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है।
- प्रोसेसर: Vivo T3x 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। यह ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ आता है।
- कैमरा: Vivo T3x 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का लेंस मिलता है।
- बैटरी: फोन में 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग है।
- अन्य: यह डिवाइस साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।
- कनेक्टिविटी: इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS और चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।
- ओएस: यह मोबाइल फोन बॉक्स से बाहर Android 14 आधारित FuntouchOS कस्टम स्किन पर चलता है।
See All Competitors
















