भारत में लॉन्च से पहले सामने आया Vivo T4x 5G का गीकबेंच स्कोर, जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon
Highlights

  • Vivo T4x का गीकबेंच स्कोर Vivo T3x की तुलना में थोड़ा अधिक हैं।
  • गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और चिपसेट की जानकारी सामने आई है।
  • Vivo T4x में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।

Vivo T4x 5G भारत में 5 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह नई T4 सीरीज का पहला मॉडल होगा। अन्य मॉडलों की तरह, Vivo T4x भी Flipkart पर उपलब्ध होगा और प्लेटफार्म पर इसका माइक्रोसाइट पहले से ही लाइव है। वहीं, लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन अब Geekbench पर दिखाई दिया है।

Vivo T4x 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर ‘Vivo V2437’ दिखाया गया है। हालांकि मार्केटिंग नेम का जिक्र नहीं है, लेकिन IMEI डेटाबेस लिस्टिंग ने पुष्टि की है कि यह वास्तव में Vivo T4x है।
  • फोन का 8GB RAM वैरियंट बेंचमार्क पर देखा गया है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य स्टोरेज भी उपलब्ध हो सकते हैं।
  • Vivo स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलता है, जिसे Funtouch OS कस्टम स्किन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • यह डिवाइस एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसमें चार कोर 2GHz पर और चार कोर 2.50GHz पर क्लॉक किए गए हैं।

Vivo-T4x-chipset

  • फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 1,038 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 2,985 स्कोर हासिल किया है।
  • इसकी तुलना में वीवो टी3एक्स ने सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 940 और 2,767 स्कोर किया था।

Vivo T4x 5G के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

Flipkart पर माइक्रोसाइट ने फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है, जिसमें बैटरी, चिपसेट और अन्य फीचर्स शामिल हैं। फोन Pronto Purple और Marine Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। रेंडर्स में फोन के बैक पर डुअल-कैमरा सेंसर, Aura Light Ring और बॉक्सी फ्रेम के साथ राउंडेड एजेस दिखाई दे रहे हैं।

  • बैटरी: Vivo T4x में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है। यह Vivo T3x पर मौजूद 6,000mAh सेल से बड़ा अपग्रेड है।
  • प्रोसेसर: जैसा कि कहा गया है फोन 4nm MediaTek Dimesity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और दावा किया गया है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क में 7,28,000 से अधिक स्कोर किया है। इसकी तुलना में Vivo T3x में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC है।
  • डिस्प्ले: हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि Vivo T4x में LCD डिस्प्ले होगा लेकिन स्क्रीन का साइज और अन्य डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
  • कैमरा: कहा जाता है कि फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए आगे की तरफ 8MP का लेंस है। इसकी तुलना में Vivo T3x में पीछे की तरफ 50MP + 2MP का डुअल सेटअप और आगे की तरफ 8MP का लेंस है।

Vivo T4x की भारत में कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 13,000 रुपये से कम होने की बात सामने आई है। जबकि पूर्व मॉडल Vivo T3x को इसी 6GB/128GB वेरिएंट के लिए 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।


vivo T4X Price
Rs. 16,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here