Vivo T5 4G लॉन्च, 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग के साथ मेक्सिको में आया नया फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/vivo-t5-4g-launched-7200mah-battery-120hz-display-ip69-price-specifications-Mexico.jpg

Vivo ने मेक्सिको में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम ड्यूरेबिलिटी फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि इस प्राइस रेंज में IP68 और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स कम ही देखने को मिलते हैं। यह उन यूजर्स को टारगेट करता है जो लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बॉडी वाला डिजाइन पसंद करते हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Vivo T5 4G स्पेसिफिकेशंस

Vivo T5 4G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद होगा। इसके साथ डिस्प्ले में 1250 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo T5 4G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 2 4G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने इसमें 8GB तक एक्सटेंडेड RAM फीचर भी दिया है, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

7200mAh बैटरी और IP69 रेटिंग खास

Vivo T5 4G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। Vivo ने इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोंस में देखने को मिलती है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo T5 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल SIM 4G, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट और IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का वजन 219 ग्राम है। इसके ब्लैक मॉडल की मोटाई 8.39mm और गोल्ड की मोटाई 8.49mm है।

Vivo T5 4G की कीमत

Vivo T5 4G को मेक्सिको में Gold और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत MXN 5,799 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 31,915 रुपये है। यह स्मार्टफोन सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा।

Vivo T5 4G स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला फोन चाहिए है। इसका मुकाबला Samsung, Xiaomi और Motorola के बजट 4G स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आप बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP69 जैसी प्रीमियम ड्यूरेबिलिटी फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 4G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि 5जी सपोर्ट चाहिए तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।