
Vivo अपने नए T5 लाइनअप का विस्तार कर सकता है। 91mobiles के अनुसार कंपनी Vivo T5 Lite 44W पर काम कर रही है। जो पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Lite 5G का सक्सेसर बन सकता है। बता दें कि T4 Lite को जून 2024 में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब रिपोर्ट में आने वाले Vivo T5 Lite 44W की बैटरी, चार्जिंग और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, पूरी डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Vivo T5 Lite 44W में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी पिछले मॉडल Vivo T4 Lite 5G के मुकाबले 500mAh ज्यादा होगी। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात कही जा रही है। पिछले मॉडल में केवल 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिसकी वजह से फोन को फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे तक का समय लग जाता है। जबकि Vivo T5 Lite 44W तकनीक से फास्ट चार्जिंग स्पीड ऑफर कर सकता है।
जानकारी के अनुसार, आने वाला Vivo फोन iQOO Z10x जैसा हो सकता है, जिसमें 6500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Vivo T5 Lite 44W लगभग डेढ़ घंटे के अंदर फुल चार्ज हो सकता है।
यह भी बताया गया है कि Vivo इस बार फोन की मजबूती और ड्यूरेबिलिटी में अपग्रेड दे सकता है। क्योंकि Vivo T5 Lite 44W में IP65 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा दे सकती है। जो पूर्व मॉडल Vivo T4 Lite 5G में IP64 रेटिंग से बेहतर होगी। इसके अलावा फोन में SGS Five-Star Overall Unit Drop Resistance Certification और Military-Grade Certification भी दिए जाने की बात सामने आई है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो आगामी Vivo T5 Lite 44W को Wave Blue और Twilight Shadow रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ये नए कलर ऑप्शंस पूर्व मॉडल के Titanium Gold और Prism Blue रंगों से अलग होंगे।
फिलहाल Vivo T5 Lite 44W की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन की संभावित प्राइस करीब 15,000 रुपये रह सकती है।
Vivo इस सेगमेंट में बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करता दिख रहा है। यदि कंपनी इसे कम कीमत पर लॉन्च करती है, तो Vivo T5 Lite 44W बजट 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।
Vivo T5 Lite उन यूजर्स को लुभा सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। अगर आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया फोन प्लान कर रहे हैं तो आधिकारिक लॉन्च और स्पेसिफिकेशन आने का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












