
91मोबाइल्स ने कुछ ही दिनों पहले एक्सक्लूसिव खबर छापते हुए अपकमिंग स्मार्टफोन vivo T5 Lite की जानकारी दी थी। हमारी रिपोर्ट में वीवो टी5 लाइट की चार्जिंग कैपेसिटी, कलर मॉडल्स और आईपी रेटिंग का खुलासा हुआ था। वहीं अब इसी मोबाइल से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें वीवो टी5 लाइट इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और फोन प्रोसेसर की जानकारी दी गई है।
vivo T5 Lite से जुड़ा नया लीक टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। लीक की मानें तो यह नया वीवो फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा। टिपस्टर का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में वीवो टी5 लाइट इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इस स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर सकती है। हमारा अंदाजा है कि vivo T5 Lite 15 हजार का 5जी फोन हो सकता है।
लीक के अनुसार वीवो टी5 लाइट MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च होगा। ये दोनों लो बजट प्रोसेसर हैं जो सस्ते 5जी फोन में दिए जाते हैं। अगर वीवो टी5 सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की बात करें तो vivo T5x 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है और vivo T5 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
vivo T5 Lite 5G फोन से जुड़े अन्य लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मोबाइल SGS Five-Star सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें Military-Grade बॉडी मिलेगी जो फोन जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर डैमेज को रोकेगी। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक वीवो टी5 लाइट Wave Blue और Twilight Shadow कलर में बिकेगा। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

vivo T5 Lite 5G फोन पिछले साल लॉन्च हुए वीवो टी4 लाइट का सक्सेसर बनकर आएगा। T4 Lite को 9,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 6.74-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगी है जिसपर पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है।
vivo T4 Lite फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6000mAh Battery दी गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। ये वाला वीवो फोन भी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर आया था जिसमें IP64 रेटिंग दी गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग vivo 5G फोन टी5 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स इससे कितनी अपग्रेड होगी।

वीवो टी5 सीरीज के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बात करें तो यह vivo T5x है जो मार्च महीने में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह वीवो 5जी फोन 7200mAh battery सपोर्ट करता है और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो टी5एक्स रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है।
vivo T5x 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो टी5एक्स 5जी फोन को MIL-STD-810h मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया गया है जिसके साथ यह मोबाइल IP69+ रेटिंग भी सपोर्ट करता है।










