
मोबाइल निर्माता वीवो जल्द अपनी ‘वी29 सीरीज’ का विस्तार कर सकता है जिसमें Vivo V29, Vivo V29 Pro और Vivo V29 Lite एंट्री कर सकते हैं। हालांकि लॉन्चिंग का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सीरीज के वनिला मॉडल को गीकबेंच, ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ अब आईएमडीए सर्टिफिकेशन पर भी मौजूदगी मिल गई है। आइए, आपको लिस्टिंग की पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Vivo V29 5G आईएमडीए लिस्टिंग
वीवो वी29 5जी फोन को IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर V2250 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के अनुसार नए वीवो फोन में WLAN, ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट देखने को मिल जाएगी। आईएमडीए में इसके अलावा अन्य कोई जानकारी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि यह कहा जा सकता है कि इस लिस्टिंग से ग्लोबल लॉन्च जल्द संभव हो सकता है।

Vivo V29 5G गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच पर यह फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।
- इसमें 8जीबी रैम का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई थी।
- प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस चिपसेट दिए जाने की बात कही गई थी।
- इसके अलावा डिवाइस एंड्राइड 13 ओएस पर रन करेगा यह भी सामने आया था।
- मोबाइल फोन ने सिंगल-कोर में 1000 और मल्टी कोर में 2803 स्कोर हासिल किए थे।
Vivo V29 5G के लीक स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: लीक के मुताबिक वीवो वी29 5जी फोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- प्रोसेसर: बेहतर परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
- कैमरा डिटेल: V29 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4,500 एमएएच बैटरी के साथ पेश हो सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग कितनी होगी यह डिटेल नहीं मिली है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा।










