Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन

मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी विवो वी 29 सीरीज का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सीरीज के तहत कंपनी V29, V29 Pro और V29e स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, फिलहाल Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सामने आया है। आइए, आगे आपको डिवाइस की लिस्टिंग डिटेल और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
वीवो वी29 को गूगल प्ले कंसोल लिस्ट में देखा गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के मॉडल नंबर और नाम का पता चला है।
- फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- बड़ी बात यह सामने आई है कि डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रेगन 778जी प्रोसेसर मिल सकता है।
- स्टोरेज के मामले में 8GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 पर रन करेगा यह डिटेल भी दी गई है।
Vivo V29 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
पिछले कुछ दिनों से Vivo V29 5G स्मार्टफोन के लीक और अन्य डिटेल सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन खबर है कि डिवाइस आने वाले अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी इस सीरीज को सबसे पहले ग्लोबल बाजारों में पेश करने वाली है। जिसके बाद इसकी एंट्री भारत में भी हो सकती है।
Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- डिस्प्ले: वीवो वी29 5जी में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसम पर 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। यह डिटेल लिस्टिंग में भी देखी गई है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB रैम की डिटेल सामने आई है। जबकि कंपनी अन्य वैरियंट भी बाजार में ला सकती है। यानी फोन 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज में आने की उम्मीद है।
- कैमरा: यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन मे 4,5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
- OS: यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
- अन्य: इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स भी होंगे।