नया फोन खरीदना है तो थोड़ा रुक जाइए! 28 अगस्त को लॉन्च होगा Vivo V29e

Join Us icon
Highlights

  • फोन की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।
  • वीवो वी29ई स्मार्टफोन 3D Curved डिसप्ले पर बना है।
  • वीवो वी29ई स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट होगा।

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में नए वी-सीरीज स्मार्टफोन Vivo V29e के बारे में टीज करना शुरु किया था। वहीं, आज कंपनी ने इसकी इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी दी है V29e इस माह 28 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, ब्रांड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के लिए एक अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार कर ली है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में अबतक सामने आई जानकारी के बारे में सबकुछ।

Vivo V29e का लुक व डिजाइन (ऑफिशियल)

  • कंपनी की माइक्रोसाइट्स पर उपलब्ध Vivo V29e की तस्वीरों से फोन के डिजाइन व लुक का खुलासा हो चुका है।
  • फोन ड्यूल टोन बैक पैनल के साथ आएगा, जहां बाईं ओर चमकदार फिनिश है और दूसरे आधे हिस्से में लैदर/मैट लुक होगी।
  • वहीं, बैक पैनल के ऊपर बाईं ओर गोल्ड कलर में दो कैमरा रिंग होगी।
  • फोन में कलर बदलने वाली रियर पैनल टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह बेहतर कलर्स के साथ ज्यादा शानदार लुक प्रदान करती है।
  • Vivo माइक्रोसाइट पर मैरून कलर का बैक पैनल ब्लैक कलर में बदलता हुआ नजर आया है।

वीवो V29e कैमरा स्पेक्स (ऑफिशियल)

Vivo V29e में डुअल रियर कैमरे होने की पुष्टि की गई है, जहां प्राथमिक सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 64MP कैमरा होगा। इसके अलावा Vivo V29e में ‘आई ऑटो फोकस’ के साथ 50MP सेल्फी कैमरा होने की भी पुष्टि की गई है।

Vivo V29e की कीमत (अनुमानित)

वीवो ने पहले ही अपने टीजर के माध्यम से V29e की संभावित कीमत की जानकारी दे दी है। कंपनी का कहना है कि Vivo V29e 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच सबसे पतली 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा। वहीं, स्मार्टफोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

Vivo V29e की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • प्रोसेसर : वीवो वी29ई स्मार्टफोन एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज़ का आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • मैमोरी : बताया जा रहा है कि यह वीवो फोन एक से अधिक मैमोरी वेरिंएट्स में मार्केट में एंट्री लेगा। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo V29e को 4,600एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here