50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V29e लॉन्च, वनप्लस और रियलमी से होगी सीधी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/vivo-v29e-launched-with-50-mp-selfie-camera-and-5000-mah-battery-to-take-oneplus-and-realme-1.jpg
Highlights

मोबाइल निर्माता वीवो ने बजट रेंज में Vivo V29e भारतीय टेक मंच पर पेश कर दिया है। डिवाइस में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ कई धाकड़ फीचर्स की पेशकश की जा रही है। खास बात यह है कि इस सेगमेंट में यह मोबाइल स्पेसिफिकेशन के चलते बाजार में मौजूद वनप्लस और रियलमी फोंस को मात दे सकता है। आइए, आगे आपको इसके पूरे फीचर्स, डिजाइन और कीमत की डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Vivo V29e की कीमत

इस नए वीवो स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। जिसमें 8GB रैम +128GBमॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट 28,999 रुपये का है। डिवाइस की प्री बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। वहीं इसकी सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, वीवो वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर 7 सितंबर से शुरू होगी।

Vivo V29e 5G डिजाइन

Vivo V29e 5G के स्पेसिफिकेशंस

Display 6.78 inch Curve Amoled FHD+
Processor Qualcom Snapdragon 695
Storage 8GB RAM
Camera 64MP Rear
Battery 5000mAh,44W charging

डिस्प्ले: वीवो वी29ई डिवाइस में 6.78 इंच का कर्व एलोमेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120hz रिफ्रेश रेट और 2402 x1080 का एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यही नहीं इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो Vivo V29e 5G क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है। यह प्रोसेसर 6 एनएम प्रक्रिया पर काम करता है। जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2Ghz है।

स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम के साथ रैम 3.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसकी मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी कि यूजर्स 16GB तक रैम का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है।

बैटरी: फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी, 44वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के दी गई है।

कैमरा: वीवो वी29ई में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट है। बता दें कि इस कैमरा के साथ वेडिंग स्टाइल पोट्रेट फोटोग्राफी करने की सुविधा भी है।

ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Vivo V29e एंड्राइड 13 पर बेस्ड रखा गया है।

वनप्लस और रियलमी से होगी टक्कर

Vivo V29e के टॉप मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है इसका सीधा मुकाबला हाल ही में पेश हुए OnePlus Nord CE3 5G से होगा। जिसका 12जीबी रैम और 256जीबी मॉडल 28,999 रुपये का आता है। इसके साथ रियलमी के realme 11 Pro 5G और realme 11 Pro +5G भी वीवो के नए फोन को टक्कर दे सकते हैं। यह दोनों मोबाइल भी 30 हजार के बजट में बढ़िया फीचर्स प्रदान करते हैं।