Vivo V29e इंडिया प्राइस आया सामने, लॉन्च से पहले ही लीक हुई सभी मैमोरी वेरिएंट्स की कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/vivo-v29e.jpg

Vivo V29e इंडिया लॉन्च डेट 28 अगस्त है। कंपनी लगातार इस स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है तथा वीवो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इसकी फोटोज़ और फीचर्स को प्रोमोट किया जा रहा है। वहीं अब मार्केेट में आने से पहले ही वीवो वी29ई 5जी फोन इंडिया प्राइस भी लीक हो गया है जिसमें लॉन्च से पहले ही मोबाइल की कीमत सामने आ गई है।

Vivo V29e प्राइस (लीक)

द टेक आउटलुक ने अपनी रिपोर्ट में फोन का लीक पोस्टर शेयर किया है जिसमें मैमोरी वेरिएंट्स और उनकी कीमत की जानकारी लिखी है। लीक के मुताबिक वीवो वी29ई 5जी फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये होगी तथा मोबाइल के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। लीक की मानें तो यह फोन Artistic Black और Artistic Blue और कलर में बिकेगा।

Vivo V29e स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : वीवो वी29ई में 2402 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। यह कर्व्ड एलोमेड स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।

बैक कैमरा : वीवो वी29ई स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) तकनीक से लैस होगा। यह रियर कैमरा नाइट मोड तथा पोर्टरेट लेंस से लैस होगा।

सेल्फी कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V29e को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा जो आई ऑटो फोकस तकनीक के साथ शानदार सेल्फी लेगा।

प्रोसेसर : फोन के प्रोसेसर की बात करें तो Vivo V29e 5G डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। यह प्रोसेसर 6 एनएम प्रक्रिया पर काम करता है। जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2Ghz है।

रैम मैमोरी : स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम के साथ रैम 3.0 का सपोर्ट भी होगा। जिसकी मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यानी कि यूजर्स 16GB तक रैम का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया जाएगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन को 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा।

फास्ट चार्जिंग : बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो वी29ई स्मार्टफोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी जो मिनटों में ही फोन को 0 से 50% चार्ज कर देगी।