Vivo V40 SE 5G, V30 SE और Y200e 5G हुए गूगल प्ले पर लिस्ट, जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • वीवो आगामी वी-सीरीज स्मार्टफोन के लिए एसई उपनाम चुन सकता है।
  • कंपनी दो नए डिवाइस Vivo V40 SE 5G और Vivo V30 SE ला सकती है।
  • Vivo Y200e, पिछले साल के Vivo Y200 का अधिक किफायती वर्जन हो सकता है।

Vivo जल्द ही तीन नए फोन्स को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। वहीं, इन तीनों फोन्स को लॉन्च से पहले 91mobiles द्वारा Google Play समर्थित डिवाइस लिस्ट में देखा गया है। ये इस साल लॉन्च होने वाले चीनी ब्रांड के मिड-रेंज फोन का पहला बैच हो सकता है। लिस्टिंग में स्पॉट किए गए डिवाइस में Vivo V40 SE 5G, Vivo V30 SE और Vivo Y200e 5G शामिल हैं। वहीं, इन मॉडलों के वैश्विक बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद ज्यादा की जा रही है।

Vivo V40 SE 5G, V30 SE, Y200e 5G Google Play लिस्ट डिटेल

वीवो वैश्विक बाजार के लिए कम से कम दो नए 5जी डिवाइस तैयार कर रहा है। ये Vivo V40 SE 5G (V2337) और Vivo Y200e 5G (V2336) होंगे। आश्चर्यजनक बात यह है कि कंपनी ने तीन साल से अधिक समय के बाद इसकी एसई सीरीज को फिर पेश करने का विचार किया है।

ब्रांड ने हाल ही में अपने निचले मध्य-श्रेणी के V सीरीज फोन के लिए Vivo V29 “लाइट” या Vivo “V29e” जैसे उपनामों को चुना है। वहीं, एक और महत्वपूर्ण बदलाव V30 सीरीज से सीधे V40 सीरीज पर कूदना हो सकता है, जो ब्रांड ने पहले नहीं किया है।

ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन के बाद, यह फोन के लिए दूसरी मार्केटिंग नाम की पुष्टि है। Vivo V30 SE के नाम में “5G” टैग की कमी को देखते हुए, यह एक लो-एंड 4G डिवाइस हो सकता है। दूसरी ओर, Vivo V40 SE, Vivo की लोकप्रिय V सीरीज लाइनअप में किसी अन्य डिवाइस की जगह ले सकता है।

Vivo Y200e 5G, Vivo Y200 5G का अधिक किफायती वर्जन हो सकता है, जिसने पिछले साल भारत में अपनी शुरुआत की थी। इस डिवाइस को पिछले हफ्ते ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था।

याद दिला दें वीवो ने 2024 की शुरुआत में भारत में अपनी फ्लैगशिप वीवो एक्स100 सीरीज लॉन्च की थी। वीवो वी30 सीरीज के जल्द ही कई वैश्विक बाजारों में आने की उम्मीद है, जबकि मलेशिया को वीवो वी30 लाइट 5जी इस सीरीज का पहला डिवाइस पहले ही आ चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here