बैटरी कंपैरिजन: Vivo V40e वर्सेस Motorola Edge 50, किसकी बैटरी ज्यादा बड़ी और चार्जिंग ज्यादा फास्ट

Join Us icon

25 हजार से 30 हजार की रेंज में Vivo V40e और Motorola Edge 50 इन दिनों मार्केट में मौजूद बेस्ट स्मार्टफोंस में से एक हैं। दोनों ही मोबाइल बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हैं जो एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटों तो काम करते हैं। वीवो वी40ई और मोटोरोेला ऐज 50 का कंपैरिजन करके हमने यह जाना है कि किसकी बैटरी ज्यादा बड़ी और किसकी चार्जिंग तकनीक ज्यादा फास्ट है।

बैटरी कंपैरिजन

बैटरी पावर

बैटरीVivo V40eMotorola Edge 50
एमएएच कैपेसिटी5,500mAh5,000mAh
पीसीमार्क बैटरी15 घंटे और 51 मिनट10 घंटे और 59 मिनट
चार्जिंग तकनीक80W FlashCharge68W Turbo + 15W Wireless
चार्जिंग टाइम (20%-100%)42 मिनट40 मिनट

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

वीवो वी40ई 5जी फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला ऐज 50 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वैसे तो कैपेसिटी देखकर ही पता चलता है कि कौन सा फोन कितना ज्यादा बैकअप दे सकता है। लेकिन दोनों फोंस की बैटरी क्षमता को परखने के लिए हमने इनमें पीसीमार्क बैटरी टेस्ट किया जिसका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में Vivo V40e का स्कोर 15 घंटे और 51 मिनट रहा है। इसी तरह Motorola Edge 50 ने 10 घंटे और 59 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर अचीव किया। बता दें कि PCMark Battery टेस्ट में इस ऐप्लीकेशन को फोंस का unrestricted access दिया जाता है तथा मोबाइल ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत से ऊपर रखा जाता है।

विजेता : Vivo V40e

फास्ट चार्जिंग टेस्ट

वीवो वी40ई और मोटोरोला ऐज 50 स्मार्टफोन में से कौन सा मोबाइल जल्दी चार्ज हो सकता है, यह जानने के लिए हमारी टीम ने इनमें फास्ट चार्जिंग टेस्ट ​भी किया। इसके लिए पहले हमने दोनों फोंस की बैटरी को 20 प्रतिशत किया और फिर चार्जिंग पर लगाकर चेक किया कि इन्हें 20% से फुल 100% चा​र्ज होने में कितनी मिनट लगेगी।

चार्जिंग टेस्टVivo V40eMotorola Edge 50
चार्जिंग टाइम (20% – 100%)42 मिनट40 मिनट

91मोबाइल्स के फास्ट चार्जिंग टेस्ट में Vivo V40e को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 42 मिनट का वक्त लगा। वहीं Motorola Edge 50 की बैटरी 40 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज हुई। गौरतलब है कि वी40ई में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500एमएएच बैटरी मिलती है तथा मोटोरोला में 68वॉट फास्ट चार्जिंग 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस हिसाब से दोनों की चार्जिंग टेक्नोलॉजी तकनीक एक समान ही है।

विजेता : एक समान

बैटरी ड्रॉप टेस्ट

Vivo V40e और Motorola Edge 50 में से किस फोन की बैटरी जल्दी खपती है, यह चेक करने में लिए हमने इनमें आधा घंटे तक ऑनलाइन 4के यूट्यूब वीडियो चलाई। इस दौरान मोबाइल्स की ब्राइटनेस तथा वॉल्यूम दोनों को 50 प्रतिशत रखा गया था। टेस्टिंग में वीवो मोबाइल में केवल 2% बैटरी ड्रॉप दर्ज हुआ, वहीं मोटोरोला ऐज 50 की बैटरी में 5% की कमी आई।

बैटरी ड्रॉप टेस्ट (30 मिनट)Vivo V40eMotorola Edge 50
YouTube 4K Video2%5%
BGMI Game5%9%
COD : Mobile7%9%

बीजीएमआई खेलने के दौरान वीवो वी40ई की बैटरी 5 प्रतिशत तथा मोटोरोला की बैटरी 9% घटी। बता दें कि गेमिंग में इन दोनों फोंस की ऐवरेज फ्रेम रेट क्रमश: 37.23एफपीएस और 35.37एफपीएस रही। इसी तरह कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में वीवो में 55.77एफपीएस फ्रेम रेट पर 7% बैटरी ड्रॉप हुई तथा मोटोरोला मोबाइल में 52.74एफपीएस फ्रेम रेट गेम प्ले के बाद 9 प्रतिशत की कमी आई।

विजेता : Vivo V40e

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सVivo V40eMotorola Edge 50
डिस्प्ले6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED6.7″ 120Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE
ऑपरेटिंग सिस्टमFunTouch OS 14 + Android 14MyUX + Android 14
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony IMX882 + 8MP Wide Angle50MP Sony LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie Camera (f/2.0)32MP Selfie Camera
बैटरी5,500mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग80W FlashCharge68W Turbo + 15W Wireless

कीमत कंपैरिजन

Vivo V40e प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹28,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹30,999

वीवो वी40ई 5जी स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर पेश किया गया है जो दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसके 128जीबी का रेट 28,999 रुपये तथा 256जीबी का प्राइस 30,999 रुपये है। नए वीवो फोन को Mint Green और Royal Bronze कलर में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 50 प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹27,999

मोटोरोला ऐज 50 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 27,999 रुपये है। यह मोटोरोला मोबाइल vegan leather फिनिश वाले Jungle Green और Peach Fuzz कलर में तथा vegan suede फिनिश वाले Koala Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

कौन बेहतर

Vivo V40e 5G फोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है जो Motorola Edge 50 की 5,000एमएएच से बड़ी और ताकतवर है। इसी के चलते पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में भी वी40ई आगे निकलता है। वहीं चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी वीवो 80वॉट तथा मोटोरोला 68वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यहां भी वीवो वी40ई को ऐज 50 5जी फोन से बेहतर ही कहा जाएगा।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ही बैटरी ड्रॉप टेस्ट में भी Vivo V40e 5G ने उम्दा प्रदर्शन किया है। यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ ही मोबाइल गेमिंग में भी वीवो वी40ई की बैटरी मोटोरोला ऐज 50 की तुलना में कम गिरती है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए बैटरी कंपैरिजन में वीवो वी40ई स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 40 से बेहतर परफॉर्म करता है तथा जीतता है। (यहां क्लिक कर) के आप इन दोनों स्मार्टफोंस का परफॉर्मेंस कंपैरिजन भी पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here