भारत में लॉन्च से पहले Vivo V50 के डिजाइन, कैमरा और ये स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/vivo-v50-camera-battery-specifications-design-confirmed.jpg
Highlights

Vivo ने भारत में V50 स्मार्टफोन के आगमन को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी सही लॉन्च तारीख से जुड़ी जानकारी अब भी सामने नहीं आई है। एक लीक हुए पोस्टर की मानें तो इस फोन के 18 फरवरी को लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, अब ब्रांड ने अपने आगामी डिवाइस के लिए एक माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसमें कई प्रमुख जानकारियां दी गई हैं। बता दें कि Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए S20 से थोड़े अलग होंगे क्योंकि ब्रांड की S-सीरीज के फोन को ग्लोबल बाजार में V-सीरीज के रूप में रीब्रांड किया जाता है।

Vivo V50 की डिटेल्स

Vivo V50 के हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि इसकी लॉन्च तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। Vivo V40 पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था जिसकी शुरुआती कीमत ₹34,999 थी।