Vivo V50 के कलर्स, बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड हुई लीक, देखें NCC साइट लिस्टिंग

Vivo V50 जल्द ही लॉन्च हो सकता है, क्योंकि यह डिवाइस नवंबर 2024 से कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इसे दिसंबर में BIS वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था और अब 91mobiles ने इसकी NCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग का खुलासा किया है। इस नए अपडेट में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस शामिल हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
वीवो वी50 को एनसीसी सर्टिफिकेशन
- एनसीसी लिस्टिंग में वीवो वी50 को मॉडल नंबर V2427 के रूप में पहचाना गया है और इसके डायमेंशन, बैटरी साइज, रंग विकल्प और चार्जिंग स्पीड सहित कई प्रमुख स्पेक्स सामने आए हैं।
- वीवो संभवतः वी50 को वीवो एस20 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करेगा, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था।
- हमारा अनुमान है कि V50 की लंबाई लगभग 160 मिमी और चौड़ाई 75 मिमी होगी, जो कि Vivo S20 के 160 x 74 x 7.9 मिमी माप से काफी मेल खाती है।
- डिवाइस तीन रंग वैरियंट डीप ब्लू, ग्रे और शिमरी वाइट जैसे तीन कलर्स में आ सकता है।
- लिस्टिंग में 5,870mAh की बैटरी क्षमता दिखाई गई है, जिसे लॉन्च के समय 6,000mAh के रूप में लाया जा सकता है और इसकी अधिकतम चार्जिंग स्पीड 90.2W है।
- Vivo V50 में कनेक्टिविटी विकल्पों की एक श्रृंखला शामिल है, जैसे कि वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस आदि।
- BIS और EEC जैसे लिस्टिंग के साथ अब इस प्लेटफार्म पर आने से Vivo V50 के जल्द आने की उम्मीद है। यह पूर्व के Vivo V30 के समान लॉन्च टाइमलाइन पैटर्न को अपना सकता है।
Vivo V50 के स्पेसिफकेशंस (संभावित)
वीवो की वी-सीरीज आमतौर पर केवल मामूली अंतर के साथ अपनी एस सीरीज के साथ कई समानताएं शेयर करती है। जिससे वीवो वी50 से क्या उम्मीद की जा सकती है इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
- कीमत संभावित: Vivo S20 की शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,790 रुपये) है और V50 की लॉन्च कीमत Vivo V40 के समान ही होने की संभावना है, जो 8GB+128GB कॉन्फिग्रेशन के लिए 34,999 रुपये थी।
- डिस्प्ले: फोन में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- चिपसेट और मेमोरी: डिवाइस को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 द्वारा संचालित किया जा सकता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है।
- कैमरे: V50 में Vivo V40 के समान कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है।
- ओएस: डिवाइस संभवतः Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम कर सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: लिस्टिंग से 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी की पुष्टि होती है, जो अपने पूर्व मॉडल का अपग्रेड बन सकता है।