Vivo V50 Lite 4G फोन आया गीकबेंच प्लेटफार्म पर, इसमें मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Vivo के एक फोन को मॉडल नंबर V2441 के साथ Geekbench पर देखा गया है।
  • यह डिवाइस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जो संभवतः Snapdragon 685 SoC हो सकता है।
  • यह भी पुष्टि हुई है कि Vivo V50 Lite 4G Android 15 पर चलेगा और इसमें 8GB RAM होगी।

Vivo के जल्द ही Vivo V50 Lite को दो 4G और 5G वर्जन वेरिएंट्स में लॉन्च करने की उम्मीद है। हाल ही में, Vivo V50 Lite 5G को कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही Google Play Console लिस्टिंग में Vivo V50 Lite 4G का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। वहीं, अब कथित Vivo V50 Lite 4G को Geekbench पर भी स्पॉट किया गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Vivo V50 Lite 4G गीकबेंच लिस्टिंग

  • TheTechOutlook ने गीकबेंच पर “V2441” मॉडल नंबर के साथ एक वीवो डिवाइस को देखा है।
    Vivo-V40-Lite-4G-geekbench
  • Geekbench लिस्टिंग में डिवाइस का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है, लेकिन इसी मॉडल नंबर वाले Vivo डिवाइस को पहले Google Play Console पर देखा गया था, जहां इसका मार्केटिंग नेम Vivo V50 Lite बताया गया था।
  • यह डिवाइस 4G वैरियंट होने की संभावना है, क्योंकि इसका 5G मॉडल V2440 मॉडल नंबर के साथ FCC, SIRIM और NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है।
  • Geekbench लिस्टिंग में सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर के साथ-साथ सिस्टम, CPU और मेमोरी से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। CPU डिटेल्स के मुताबिक, इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, जिसमें चार कोर 1.90GHz पर और बाकी चार कोर 2.8GHz पर क्लॉक्ड होंगे।
  • सोर्स कोड में Adreno 610 GPU का भी जिक्र किया गया है। इसके आधार पर, Vivo V50 Lite 4G में Snapdragon 685 SoC चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसके पिछले मॉडल Vivo V40 Lite 4G में भी इस्तेमाल किया गया था।
  • यह जानकारी Google Play Console लिस्टिंग से अलग है, जिसमें बताया गया था कि Vivo V50 Lite 4G में Snapdragon 680 SoC होगा।
  • फिर भी दोनों लिस्टिंग्स इस बात की पुष्टि करती हैं कि यह डिवाइस Android 15 पर चलेगा और इसमें 8GB RAM होगी। इसके अलावा Vivo इस डिवाइस को अतिरिक्त स्टोरेज वेरिएंट्स में भी लॉन्च कर सकता है।

Vivo V40 Lite 4G के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:

  • Vivo V50 Lite 4G का रेंडर गूगल प्ले कंसोल पर गोल्ड कलर में लिस्ट किया गया था।Vivo-V50-Lite-render
  • लीक हुए रेंडर के आधार पर इस डिवाइस में टॉप-सेंटर में पंच-होल फ्रंट कैमरा और बेजल्स काफी पतले दिखे थे।
  • फ्रेम का डिजाइन फ्लैट है, जिसमें राइट की तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद थे।
  • रियर पैनल भी फ्लैट है और इसमें ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल था जिसमें दो कैमरे और Vivo का Aura LED फ्लैश शामिल है।
  • FCC लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस 6,500mAh बैटरी के साथ आएगा और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस डिवाइस में 256GB स्टोरेज मिलने की भी संभावना है।

Vivo ने Vivo V40 Lite को भारत में लॉन्च नहीं किया था यह ग्लोबल बाजार में Rp 3,299,000 (लगभग ₹17,400) में पेश किया गया था। ऐसा ही Vivo V50 Lite सीरीज के साथ भी हो सकता है और यह अब तक अनिश्चित है कि यह डिवाइस भारतीय बाजार में आएगा या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here