
Vivo ने चुपचाप ग्लोबल बाजार तुर्की में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल के V40 Lite 4G का सक्सेसर है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल-कैमरा सेटअप, 6500mAh की पावरफुल बैटरी और मजबूत बिल्ड जैसी कई शानदार खूबियां दी गई हैं। आइए, आगे आपको इस नए मॉडल में मिलने वाले सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स देते हैं।
Vivo V50 Lite 4G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo V50 Lite 4G में FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूथ नजर आती है। इसकी ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले आसानी से देखी जा सकती है।
- प्रोसेसर: यह फोन Snapdragon 685 चिपसेट पर चलता है, जो इसे स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग क्षमता प्रदान करता है। यही चिपसेट Vivo V40 Lite (4G) में भी देखने को मिला था।
- रैम और स्टोरेज: फोन में 8GB फिजिकल रैम दी गई है, साथ ही 8GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट है, जिससे कुल 16GB तक का रैम मिलती है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
- रियर कैमरा: फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और Aura Light रिंग LED फ्लैश शामिल है।
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V50 Lite 4G स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देता है।
- बैटरी और चार्जिंग: Vivo V50 Lite (4G) में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक चलने की क्षमता रखती है। इसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
- अन्य: बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए Vivo V50 Lite 4G में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग प्रदान करता है। फोन को IP65 सर्टिफिकेशन मिला है, इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। जिससे यह झटकों और गिरने से बचाने में सक्षम है।
- सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ आता है।
- डिजाइन और वजन: बड़ी बैटरी के बावजूद Vivo V50 Lite 4G फोन 7.79mm की स्लिम बॉडी के साथ आता है और इसका वजन 196 ग्राम है, जिससे यह हल्का और हैंडी लगता है।
Vivo V50 Lite 4G की कीमत
ग्लोबली तुर्की में Vivo V50 Lite (4G) को TRY 19,999 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 46,000 रुपये में लाया गया है। यह स्मार्टफोन केवल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसे ब्लैक और गोल्ड रंग विकल्पों में खरीदा जा सकता है।











