
साल 2025 की शुरुआत में Vivo ने अपने दो मिड-रेंज स्मार्टफोंस Vivo V50 और Vivo V50e को लॉन्च किया था। उम्मीद थी कि कंपनी इस सीरीज में Vivo V50 Pro को भी जोड़ सकती है। वही, अब एक्सपर्टपिक की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार V50 Pro की जगह अगली पीढ़ी का स्मार्टफोन Vivo V60 आ सकता है। दरअसल यह SIRIM (मलेशिया) और TUV जैसे बड़े सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है।
Vivo V60 स्मार्टफोन SIRIM और TUV लिस्टिंग
- पिछले महीने एक नए Vivo स्मार्टफोन को V2511 मॉडल नंबर के साथ यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। अब यही डिवाइस SIRIM और TUV लिस्टिंग में शामिल हो चुका है।
- SIRIM सर्टिफिकेशन यह पुष्टि करता है कि V2511 मॉडल का मार्केटिंग नेम Vivo V60 होगा।
- TUV लिस्टिंग से यह जानकारी सामने आई है कि इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- बता दें कि अभी तक बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
कई रिपोर्ट्स का मानना है कि Vivo V60 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन चीन में मई 2025 में लॉन्च हुए Vivo S30 पर आधारित हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो V60 में नीचे दी गई खूबियां मिल सकती हैं :
- डिस्प्ले: फोन में 6.67-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है।
- चिपसेट: डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
- स्टोरेज और रैम: मोबाइल में 16GB तक की LPDDR4x RAM और 512GB का UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक हो सकती है।
- बैटरी और चार्जिंग: स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- कैमरा: आगामी फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा (ऑटोफोकस) के साथ हो सकता है। जबकि रियर पर 50MP + 50MP डुअल कैमरा सेटअप (OIS और अल्ट्रा-वाइड लेंस) के साथ मिल सकता है।
Vivo V60 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Vivo V50 सीरीज को फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में कंपनी अपने प्रोडक्ट साइकल में लगभग 6 महीने का गैप रखते हुए Vivo V60 को अगस्त 2025 में एंट्री दे सकती है। वहीं, देखना होगा की आगे ब्रांड की और से क्या अपडेट आता है।









