vivo V80 Geekbench पर लिस्ट, Snapdragon 7 Gen 4 और 7,200mAh बैटरी की डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-v80-india-launch-confirmed-zeiss-camera-big-battery.jpg

Vivo अपनी V-सीरीज में नया स्मार्टफोन vivo V80 जोड़ने वाला है। कंपनी ने हाल ही में फोन को टीज करना शुरू किया है। वहीं, अब इसके स्पेसिफिकेशंस और परफॉरमेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है। फोन को Geekbench बेंचमार्क डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2648 के साथ देखा गया है। इसके साथ ही लीक में फोन के फीचर्स भी पता चल गया है। माना जा रहा है कि vivo V80 5G को भारत में अक्टूबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

vivo V80 Geekbench लिस्टिंग

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। यह वही प्रोसेसर है जो पिछले मॉडल vivo V70 में भी दिया गया था। बेंचमार्क पर लिस्ट किए गए प्रोटोटाइप में 8GB रैम देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी फोन को अन्य रैम और स्टोरेज में भी पेश कर सकती है।

Geekbench 7.1.0 पर vivo V80 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,070 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,552 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर लिस्टेड प्रोटोटाइप के हैं और रिटेल यूनिट के परफॉरमेंस से अलग हो सकते हैं।

vivo V80 स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन और ब्राइटनेस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

vivo V80 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलने की बात कही गई है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकते हैं।

अगर यह जानकारी सही होती है, तो फोन में पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी के लिए अलग टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। हालांकि, टेलीफोटो कैमरे के जूम लेवल और अन्य कैमरा फीचर्स की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

लीक में vivo V80 की बैटरी साइज 7,200mAh बताई गई है। फोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का भी दावा किया गया है। बड़ी बैटरी के साथ फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पेश किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo V80 में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ कंपनी का नया OriginOS 7 इंटरफेस मिलने की जानकारी है। Geekbench लिस्टिंग में भी Android 17 का जिक्र किया गया है।

vivo V80 फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की जानकारी सामने आया है। जिससे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

भारत में अक्टूबर में लॉन्च की उम्मीद

vivo ने V80 को लेकर आधिकारिक टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इससे फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, vivo V80 को भारत में अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। हम आपको लगातार फोन की जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।