Vivo V80 इंडिया लॉन्च कंफर्म, Zeiss कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ हुआ टीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-v80-india-launch-confirmed-zeiss-camera-big-battery.jpg

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी ने इस आगामी फोन का माइक्रोसाइट Flipkart और Vivo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। माइक्रोसाइट के सामने आने के बाद फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और फुल स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V80 का डिजाइन और कलर

माइक्रोसाइट पर Vivo V80 को ऑरेंज कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद हैं। कैमरा मॉड्यूल पर Zeiss ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है। इससे लगता है कि कंपनी इस बार भी कैमरा एक्सपीरियंस पर खास फोकस करने वाली है।

Vivo V80 फोन में कंपनी का OriginOS सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। हालांकि, माइक्रोसाइट पर अभी OriginOS के वर्जन की जानकारी नहीं है। पिछली रिपोर्ट्स में फोन के Android 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करने की बात सामने आई थी लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल बाकी है।

Vivo V80 स्पेसिफिकेशंस संभावित

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V80 में करीब 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यानी बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के बावजूद इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा जा सकता है।

कंपनी ने टीजर में बताया है कि आगामी Vivo V80 में V सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। साथ ही अब तक का सबसे स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, लीक जानकारी के अनुसार, फोन में 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। तुलना के लिए Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी दी गई थी।

Vivo V80 के TUV सर्टिफिकेशन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा हुआ था। हालांकि, बैटरी साइज और चार्जिंग फीचर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Vivo V80 की बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर Zeiss कैमरा सेटअप को टीज किया है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 50MP का Zeiss टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में 10x पोर्ट्रेट जूम फीचर मिलने की उम्मीद है।

Vivo V80 में 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। हालांकि, कैमरा सेंसर, अपर्चर और वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़ी पूरी जानकारी कंपनी आने वाले दिनों में शेयर करेगी।

कैमरा हार्डवेयर के अलावा Vivo V80 में कई AI आधारित फोटो एडिटिंग और क्रिएटिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में AI Creative Camera मोड दिया जा सकता है। जिसमें 30 से ज्यादा AI इफेक्ट्स शामिल हो सकते हैं। Live Sticker Collage फीचर भी मिलने की संभावना है। इसकी मदद से यूजर्स Live Photos और स्टिकर्स का उपयोग करके आसानी से फोटो कोलाज तैयार कर सकेंगे।

फोन में AI Diwali Portrait फीचर का बेहतर वर्जन भी दिया जा सकता है। इसका नया वर्जन बेहतर क्वालिटी और ज्यादा क्रिएटिव पोर्ट्रेट फोटो तैयार करने पर फोकस कर सकता है।

Vivo V80 की संभावित कीमत

Vivo V80 की भारत में कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान है कि फोन की कीमत 60,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। तुलना के लिए Vivo V70 की कीमत कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 59,999 रुपये लिस्टेड है। ऐसे में Vivo V80 5G को पिछले मॉडल की तुलना में प्रीमियम कीमत पर पेश किए जाने की संभावना है। आने वाले दिनों में कंपनी माइक्रोसाइट के जरिए फोन के अन्य फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी और जानकारी जारी करेगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

See Full Specs