
वीवो वी80 सीरीज की शुरुआत ग्लोबल मार्केट में हो चुकी है। कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने 10000mAh बैटरी वाला 5G फोन vivo V80 Lite मलेशिया में लॉन्च किया है। भारतीय मोबाइल यूजर भी इस स्मार्टफोन सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार अगले महीने खत्म हो सकता है। ताजा लीक में vivo V80 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है जिसके अनुसार यह नया vivo 5G फोन अक्टूबर में भारत में लॉन्च हो सकता है।
vivo V80 5G इंडिया लॉन्च टाइमलाइन
वीवो वी80 से जुड़ी यह जानकारी टिप्स्टर योगेश बरार ने शेयर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए दावा किया गया है कि vivo V80 5G फोन अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कोई तारीख सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि 5 से 7 अक्टूबर के बीच वीवो वी80 भारत में लॉन्च हो सकता है।
लीक के अनुसार vivo V80 5G फोन को प्रीमियम सेग्मेंट में लाया जाएगा। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन का प्राइस 60,000 रुपये की रेंज में देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि फरवरी महीने में लॉन्च हुए vivo V70 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये थी जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई थी। यानी पिछली जेनरेशन के मुकाबले वीवो वी80 का रेट तकरीबन 20 हजार रुपये अधिक रखा जा सकता है।
vivo V80 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 5जी फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 735 जीपीयू मिल सकता है।
vivo V80 5G फोन को 1260 x 2750 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली कॉम्पैक्ट स्क्रीन होगी जिसे AMOLED पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं मोबाइल स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही हाई 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

वी80 वीवो का 200MP Camera वाला फोन बनकर आ सकता है। फिलहाल इसे कंफर्म तो नहीं कहा जाएगा लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें सभी Zeiss लेंस होंगे। वीवो वी80 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ Telephoto सेंसर भी शामिल रहेगा। वहीं इस वीवो 5जी फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो वी80 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7000mAh Battery दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस अपकमिंग vivo 5G फोन में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।










