
वीवो वी70 सीरीज के बाद अब कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन यानी vivo V80 series पर काम शुरू कर चुकी है। वी70 सीरीज के तहत इंडियन मार्केट में vivo V70, V70 FE और V70 Elite 5G फोन लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी की ओर से अपकमिंग वी80 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, सीरीज का बेस मॉडल vivo V80 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर के साथ ही इसके मार्केटिंग नेम का खुलासा हो गया है।
vivo V80 5G फोन को जीएसएमए डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन की जानकारी टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ के जरिये सामने आई है। GSMA database में इस अपकमिंग वीवो फोन का नाम vivo V80 कंफर्म कर दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2630 सामने आया है। यहां मोबाइल के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि आने वाले समय में जल्द ही वीवो वी80 स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे देगा।
वीवो वी80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि vivo V70 Elite में यही प्रोसेसर दिया गया था जो 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं साथ ही वीवो वी80 में LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
vivo V80 200MP camera वाला फोन हो सकता है। लीक्स के अनुसार यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए vivo V80 5G फोन को 7000mAh Battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार यह वीवो 5जी फोन 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।
vivo V70 5G फोन की बात करें तो इसे क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 1437195 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 6500mAh Battery दी गई है और 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 37 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर हासिल कर चुकी है। यह मोबाइल 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

वीवो वी70 5जी फोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले दी गई है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में Zeiss lens का इस्तेमाल किया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V70 5G 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।













