
वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में Vivo X Flip और Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये दोनों ही मोबाइल काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip फोन तक जैसे हैं। वीवो एक्स फोल्ड 2 की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं तथा वीवो एक्स फ्लिप के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
वीवो एक्स फ्लिप की डिस्प्ले
Vivo X Flip में 2520 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रेट पर काम करती है। वहीं फोन की सेकेंडरी स्क्रीन 3 इंच की है जो 682 × 422 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके लिए एमोलेड पैनल का ही इस्तेमाल किया गया है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
वीवो एक्स फ्लिप की सेकेंडरी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन्स को देखा जा सकता है तथा म्यूजिक प्लेयर सहित कई अन्य विजेट्स को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं इस छोटी डिस्प्ले से ही फोन को खोले बिना ही कई ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को TUV Rhineland certification प्राप्त है जो इसे 5,00,000 बार फोल्ड-अनफोल्ड की क्षमता प्रदान करता है।
वीवो एक्स फ्लिप की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X Flip एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 3 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जो 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। यह वीवो फोन 12जीबी रैम मैमोरी और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स फ्लिप में एफ/1.75 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है जिसमें एफ/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Vivo X Flip का कैमरा ओआईएस सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन 4,400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है तथा इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोन में ओटीजी सपोर्ट भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसके साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।
वीवो एक्स फ्लिप का प्राइस
Vivo X Flip 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 256जीबी मैमोरी तथा बड़े वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: RMB 5,999 और RMB 6,999 है जो भारतीय करंसी अनुसार 71,500 और 83,500 रुपये के करीब है। यह मुड़ने वाला वीवो फोन Drill Black, Silk Gold और Ling Purple कलर में लॉन्च हुआ है।













