Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या है लीक तारीख

Join Us icon
Highlights

  • वीवो एक्स फोल्ड सीरीज में दो मॉडल आ सकते हैं।
  • यह X Fold 3 और X Fold 3 Pro होने की उम्मीद है।
  • फोंस के साथ Vivo Pad 3 सीरीज भी आ सकती है।

वीवो के दो मुड़ने वाले फोन को लेकर कुछ दिनों से काफी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ब्रांड अपनी एक्स फोल्ड सीरीज का विस्तार करते हुए Vivo X Fold 3 और Vivoस X Fold 3 Pro बाजार में लाएगा। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लीक में प्रो मोबाइल की लॉन्च डेट सामने आई है। उम्मीद यह भी है कि इसी तारीख को दोनों मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे के पेश होने की तारीख और संभावित स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च डेट (लीक)

  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्च डेट शेयर की है।
  • बताया गया गया है कि वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को आने वाले 27 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस लीक में सामान्य मॉडल Vivo X Fold 3 का जिक्र नहीं है।
  • इससे पहले एक रिपोर्ट में सामने आया था कि Vivo X Fold 3, Vivo X Fold 3 Pro फोंस के साथ Vivo Pad 3 और Vivo Pad 3 Pro टैब भी लॉन्च हो सकते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले: वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 6.53 इंच का कवर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2748 x 1172 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है। जबकि 8.03 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जिसमें 2408 x 2200 का पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट हो सकता है।

प्रोसेसर: Vivo X Fold 3 Pro में ब्रांड यूजर्स को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दे सकता है। यही नहीं इसमें V3 चिप भी दी जा सकती है।

स्टोरेज: मेमोरी सेव करने के लिए इस फोल्ड फोन में 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।

बैटरी: Vivo X Fold 3 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, इसे चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा: वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का OIS के साथ OV50H प्राइमरी, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और + 64 मेगापिक्सेल का OV64B पेरिस्कोप, 3x ऑप्टिकल जूम सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 32-मेगापिक्सल का इंटरनल कैमरा मिल सकता है।

अन्य: डिवाइस में दोनों डिस्प्ले पर अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और ग्लास बैक वाली वॉटर-रेसिस्टेंट चेसिस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here