Vivo X100 Pro+ में मिलेगा कैमरा के लिए V3 चिप, पहली बार होगी 4K फिल्म पोर्ट्रेट वीडियो लेने की सुविधा

Join Us icon
Highlights

  • वीवो फ्लैगशिप सीरीज Vivo X100 जल्द ला सकता है।
  • इसमें 3 डिवाइस की लॉन्चिंग की जा सकती है।
  • सीरीज के वीवो एक्स100 प्रो+ का कैमरा लीक सामने आया है।

मोबाइल निर्माता वीवो जल्द ही अपनी फ्लैगशिप सीरीज Vivo X100 ला सकता है। इसमें Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ जैसे 3 डिवाइस की लॉन्चिंग की जा सकती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन और लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब टिप्स्टर ने वीवो एक्स100 प्रो+ फोन के दमदार कैमरा को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल देते हैं।

वीवो एक्स100 प्रो+ कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)

टिप्स्टर आइस यूनिवर्स के मुताबिक बताया गया है कि वीवो का यह नया डिवाइस शानदार 10 नई इमेजिंग तकनीक के साथ आएगा। इसमें वीवो द्वारा निर्मित V3 इमेजिंग चिप दी जाएगी।

  • इस नए चिपसेट को लेकर बता दें कि यह 6mm प्रोसेस तकनीक पर बनी हुई है जिससे स्मार्टफोन में प्रोफेशनल फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • डिवाइस में नए इमेजिंग चिप के साथ Zeiss ऑप्टिक्स और Vario-Apo-Sonnar टेलिफोटो लेंस मिलने की बात भी कही गई है।
  • शानदार एक्सपीरियंस के लिए मल्टी एएलडी कोटिंग टेक्नोलॉजी भी दी जाएगा। इसके साथ XDR फोटो 2.0 और 3D पोर्ट्रेट रीकंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
  • लीक में एक बड़ी बात यह भी बताई गई है कि किसी एंड्राइड डिवाइस में पहली बार 4K फिल्म पोर्ट्रेट वीडियो लेने की सुविधा मिलेगी।
  • वीवो एक्स100 प्रो+ मोबाइल जेनरेटिव पोर्ट्रेट स्टाइल कैमरा फीचर से लैस होगा। इसमें नाइट फोटोग्राफी के लिए फुल फोकल लेंथ सुपर टेलीफोटो लेंस की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा वीवो विविद कलर्स, Zeiss नेचुरल कलर और विवो टेक्सचर कलर तकनीक भी कैमरा को सबसे तगड़ा बना देगी।

वीवो एक्स100 प्रो+ स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.81 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: कंपनी यूजर्स को दमदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट की पेशकश कर सकती है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो डिवाइस 5,100 एमएएच की बैटरी और तगड़ी फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में यूजर्स को डुअल सिम 5G, 4G, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड पर बेस्ड हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here