Vivo X100s की इमेज लॉन्च से पहले आई सामने, देखें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X100s मई के महीने में एंट्री ले सकता है।
  • इसमें टेक्सचर्ड फिनिश के साथ फ्लैट फ्रेम मिल सकता है।
  • फोन में मीडियाटेक Dimenity 9300+ चिप दी जा सकती है।

वीवो की एक्स100 सीरीज में अभी दो मॉडल पेश हुए हैं। वहीं, अब खबर है कि इसमें Vivo X100 Ultra, Vivo X100s Pro और Vivo X100s भी आ सकते हैं। बड़ी बात यह है कि लॉन्च से पहले बेस मॉडल एक्स100एस की इमेज लीक में सामने आई है। जिसमें इसका डिजाइन देखा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी बताएं गए हैं। आइए, आगे बारीकी से जानते हैं नए फोन में क्या मिलने वाला है।

Vivo X100s का डिजाइन (लीक)

  • Vivo X100s मोबाइल को लेकर यह लीक जीएसएमएरीना के द्वारा शेयर किया गया है।
  • आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि वीवो एक्स100एस टेक्सचर्ड फिनिश के साथ फ्लैट फ्रेम में नजर आया है। जबकि बैक पैनल थोड़ा कर्व (2.5D) के साथ ग्लास से बना लगता है।
  • फोन के पीछे एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें चार कैमरा लेंस और LED फ्लैश हो सकता है।
  • लीक के अनुसार Vivo X100s का कैमरा सेटअप X100 के समान लग रहा है। यानी इसमें 15 मिमी अल्ट्रावाइड सेंसर, 70 मिमी पेरिस्कोप लेंस और 50MP f/1.6 प्राइमरी सेंसर और 15-70 मिमी जूम लेंस मिल सकता है।
  • नया Vivo X100s फोन काफी पतला हो सकता है जिसका माप करीब 7.89mm बताया गया है।

Vivo X100s लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

मोबाइल निर्माता वीवो ने अभी तक X100 सीरीज के विस्तार को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक के अनुसार कहा गया है कि इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोंस मई के महीने में एंट्री ले सकते हैं। वहीं, आगे देखना होगा की ब्रांड की ओर से कब कोई जानकारी सामने आती है।

Vivo X100s के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Vivo X100s मोबाइल में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिस पर फुल HD+ रिजॉल्यूशन प्रदान किया जा सकता है।
    प्रोसेसर: Vivo X100s स्मार्टफोन में मीडियाटेक का सबसे पावरफुल चिपसेट Dimenity 9300+ दिया जा सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: इस नए वीवो मोबाइल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है।
  • अन्य: लीक के अनुसार वीवो एक्स100एस में शॉर्ट फोकस ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
  • ओएस: Vivo X100s को ब्रांड एंड्राइड 14 के साथ लॉन्च कर सकता है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here