16GB RAM, डाइमेंसिटी 9300 चिप के साथ आ सकता है Vivo X100s Pro, गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X100s Pro को PD2324 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • फोन में सामने की तरफ कर्व डिस्प्ले की पेशकश की जा सकती है।
  • गूगल प्ले कंसोल प्लेटफार्म पर फोन लाइट ब्लू कलर में दर्शाया गया है।

वीवो की एक्स100 सीरीज में अब तक एक्स100 और एक्स100 प्रो पेश हो चुके हैं। इसके साथ एक्स100एस भी लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब एक और मॉडल Vivo X100s Pro भी इसी श्रृंखला में जोड़ा जा सकता है। इसे गूगल प्ले कंसोल प्लेटफार्म पर प्रमुख स्पेसफोकेशंस के साथ जगह मिली है। यहां फोन का एक रेंडर भी सामने आया है। जिसमें यह कर्व पैनल वाला लगता है। आइए, आगे लिस्टिंग की पूरी डिटेल जानते हैं।

Vivo X100s Pro गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • 91मोबाइल्स ने Vivo X100s Pro को गूगल प्ले कंसोल प्लेटफार्म पर PD2324 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया है। लिस्टिंग इमेज में आप फोन का नाम भी देख सकते हैं।
  • गूगल प्ले कंसोल साइट पर Vivo X100s Pro मीडियाटेक MT6989 चिपसेट वाला बताया गया है। इसके साथ माली G720 GPU भी मौजूद है।
  • उम्मीद है कि ऊपर बताया गया चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 हो सकता है।
  • स्मार्टफोन में स्टोरेज के लिए 16GB तक रैम मिलने की डिटेल गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई है।
  • फोन का स्क्रीन साइज 1260 x 2800 बताया गया है। साथ ही यह एंड्राइड 14 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला होगा।

Vivo X100s Pro Google Play Console Listing

Vivo X100s Pro का डिजाइन (गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग)

  • गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में Vivo X100s Pro का रेंडर सामने आया है इसके अनुसार नए मोबाइल में बैक पैनल पर बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर और LED फ्लैश नजर आता है।
  • फोन में सामने की तरफ कर्व डिस्प्ले की पेशकश की जा सकती है। इसमें पंच-होल डिजाइन भी देखा गया है।
  • राइट साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटन लगे हैं साथ ही यह लाइट ब्लू कलर में दर्शाया गया है।

Vivo X100s Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Vivo X100s Pro स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल आधिकारिक ऐलान होना बाकि है लेकिन कहा जा रहा है की यह इसी महीने के अंत में पेश हो सकता है। इसके साथ एक और मॉडल Vivo X100s भी आ सकता है। दोनों को सबसे पहले चीन में एंट्री मिलेगी। वहीं, यह भारत में आएंगे या नहीं इसका अपडेट अभी नहीं मिला है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here