
बीते दिन आई जानकारी के मुताबिक Vivo X200 FE आने वाले जुलाई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है इसके साथ ही सेल डेट 17 जुलाई शेयर की गई थी। वहीं, अब वीवो एक्स 200fएफई को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच स्पॉट किया गया है। जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बता दें कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Vivo S30 Pro mini का रिब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और संभावित फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X200 FE गीकबेंच लिस्टिंग
- आगामी Vivo X200 FE मॉडल नंबर V2503 के साथ बेंचमार्किंग साइट Geekbench डेटाबेस में देखा गया है।
- लिस्टिंग में सामने आई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस Dimensity 9300 Plus चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।
- डिवाइस में मेमोरी के मामले में करीब 12GB RAM दी जा सकती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में मोबाइल में Android 15 का सपोर्ट मिल सकता है।
- बता दें कि गीकबेंच में चिपसेट का नाम स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है, लेकिन जो CPU कॉन्फिग्रेशन और GPU डिटेल्स सामने आई हैं, उनसे यह पुष्टि होती है कि डिवाइस में Dimensity 9300+ चिपसेट मिल सकता है।
- डिवाइस ने Geekbench 6 के टेस्ट में सिंगल-कोर स्कोर 2,067 और मल्टी-कोर स्कोर 6,808 हासिल किया है।
Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X200 FE को हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Vivo S30 Pro Mini पर आधारित बताया जा रहा है। इसके अनुसार फोन में नीचे दी गई खूबियां प्रदान की जा सकती हैं:
- डिस्प्ले: Vivo X200 FE में 6.31 इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है।
- प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: फोन में MediaTek का पावरफुल Dimensity 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है।ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 15 पर काम कर सकता है।
- रैम और स्टोरेज: Geekbench लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में 12GB RAM दी जा सकती है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 16GB तक रैम +512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।
- कैमरा: Vivo X200 FE में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX921 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ) 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (IMX882 सेंसर के साथ) मिल सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Vivo X200 FE कीमत (संभावित)
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 FE आने वाले 10 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसकी इंडिया में सेल 17 जुलाई से हो सकती है। वहीं, फोन की कीमत लगभग 54,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, यह फोन ग्रे और येलो जैसे दो रंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है।