
वीवो ने चीन में अपने आगामी लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। यह 21 अप्रैल को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी vivo X200 Ultra, vivo X200s, vivo Pad 5 Pro, vivo Pad SE और vivo Watch 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन डिवाइसेज के कई फीचर्स और डिटेल्स टीज की हैं। आइए, आगे आपको सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
vivo X200 Ultra की डिटेल्स
- vivo X200 Ultra को सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें नया सिल्वर कलर खास पैटर्न डिजाइन होगा।
- यह स्मार्टफोन 200MP Samsung HP9 सेंसर से लैस होगा। जो 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आएगा। इस बार इसका अपर्चर बड़ा रखा गया है। यह 38% अधिक लाइट कैप्चर करेगा।
- कंपनी का दावा है कि इस फोन में स्पेशल लेंस और प्रिज़्म टेक्नोलॉजी के साथ नई कोटिंग दी गई है, जिससे नाइट शूटिंग, फोकस, स्टेबिलाइजेशन, टेलीफोटो सेंटर रिजॉल्यूशन और मैक्रो डिटेलिंग बेहतर होगी।
- फोन के कैमरा में 14mm का इंडस्ट्री का सबसे पावरफुल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 35mm मेन कैमरा होगा। जो X200 Pro में इस्तेमाल हुए 50MP LYT-818 सेंसर से लैस रहेगा।
- मोबाइल के फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो पिछले मॉडल के 32MP कैमरा से अपग्रेड होगा।
- अगर अनुमानित खूबियों की बात करें तो vivo X200 Ultra में 6.82 इंच 2K 120Hz माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, IP68 और IP69 रेटिंग, 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग और Beidou-3 सैटेलाइट कम्युनिकेशन (टॉप वैरियंट) सपोर्ट मिल सकता है।
vivo X200s की डिटेल्स
- vivo X200s को नए लैवेंडर और मिंट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा साथ ही ब्लैक और वाइट वैरियंट भी उपलब्ध होंगे।
- फोन में 6.67 इंच का 1.5K BOE Q10 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो अल्ट्रा नैरो बेजल्स के साथ आएगा।
- यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ एंट्री लेगा।
- कैमरा सेटअप में 50MP IMX921 मेन कैमरा, 50MP JN1 अल्ट्रा-वाइड और 50MP LTY-600 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ZEISS ऑप्टिक्स के साथ मिलेगा।
- फोन में अपग्रेडेड अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6000mAh+ बैटरी, 90W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं होंगी।
vivo Pad 5 Pro और Pad SE डिटेल्स
दो तगड़े फोंस के साथ vivo Pad 5 Pro और Pad SE में आएंगे। Pad 5 Pro में 13 इंच का 3.1K 144Hz LCD डिस्प्ले, Dimensity 9400+ चिपसेट, 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह 12000mAh की बड़ी बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जाएगा। इसमें 8 स्पीकर्स मिलेंगे। vivo Pad SE में 12.25 इंच की LCD स्क्रीन होगी। साथ ही इसका Soft Light एडिशन AG नैनो टेक्सचर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
vivo Watch 5 डिटेल्स
आखिर में अगर vivo Watch 5 की बात करें तो यह Blue OS पर रन करेगी और यह Starry Black और Moonlight White कलर ऑप्शन में उपलब्ध की जाएगी। इसमें स्टेनलेस स्टील, लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन्स मिलेंगे।











