Vivo X200 Ultra के कैमरा और डिस्प्ले की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/vivo-x200-ultra-camera-display-details-leaked.jpg
Highlights

Vivo X200 Ultra का कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। यह जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन से मिली है। ब्रांड कथित तौर पर जूम करने की क्षमताओं में कुछ बदलाव कर सकता है। डिवाइस के इस साल मार्च या अप्रैल में लॉन्च होने और सीरीज के X200, X200 प्रो और X200 प्रो मिनी में शामिल होने की उम्मीद है। यह फोंस पहले से ही चीन और भारत सहित कुछ ग्लोबल बाजारों में उपलब्ध हैं। बता दें कि X200 Ultra पिछले साल के एक्स100 अल्ट्रा का सक्सेसर होगा।

वीवो एक्स200 अल्ट्रा के कैमरा जूम में हो सकता है बदलाव

लीक में Vivo X200 Ultra की किसी अतिरिक्त जानकारी का जिक्र नहीं है। पहले से ही अफवाह है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 24GB रैम और 2TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह कथित तौर पर 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी से लैस रखा जा सकता है। वीवो एक्स 200 अल्ट्रा के अपने पूर्व मॉडल की तुलना में पहले आने की उम्मीद है जो पिछले मई में शुरू हुआ था। डिवाइस के साथ पिछले साल से अपने-अपने मॉडलों के सक्सेसर के रूप में X200s और X200s Pro के होने की संभावना है।.

जब तक ब्रांड अपनी योजना में बदलाव नहीं करता है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा संभवतः भारत में नहीं आएगा क्योंकि इसका पूर्व वर्जन भी देश में नहीं आया था।