
Vivo X200 Pro और Vivo X200 को भारत में पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब अफवाह है कि Vivo X200 Ultra भी भारत में लॉन्च हो सकता है। यह सीरीज का एक अधिक प्रीमियम और टॉप-एंड फ्लैगशिप मॉडल होगा। इसके अलावा, Vivo X200 Pro Mini भी भारत में आ सकता है, जिसकी चर्चा पहले भी हो चुकी है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X200 Ultra का इंडिया लॉन्च (संभावित)
- Businessworld (BW) के अनुसार, Vivo India अपने मुख्यालय को Vivo X200 Ultra और Vivo X200 Pro Mini को भारत में लॉन्च करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। पिछले महीने, हमने Vivo X200 Pro Mini के संभावित लॉन्च की चर्चा की थी।
- हालांकि, Vivo X200 Pro Mini के विपरीत, Vivo X200 Ultra अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका लॉन्च आगामी डेब्यू के साथ होगा या नहीं। जबकि पूर्व मॉडल Vivo X100 Ultra को चीन में मई 2024 में लॉन्च किया गया था।
- BW का दावा है कि MWC 2025 के दौरान, Vivo के अधिकारियों ने अपने “पार्टनर्स” को Vivo X200 Pro की सफल बिक्री के बारे में बताया है। मांग इतनी अधिक थी कि Vivo India को अपनी फैक्ट्रियों से अतिरिक्त यूनिट्स की अनुरोध (रिक्वेस्ट) करनी पड़ी थी। इस बढ़ती मांग के कारण, ब्रांड ने Vivo China पर दबाव डाला है कि वह Vivo X200 Ultra को भारतीय बाजार में लॉन्च करे। अब देखना होगा कि क्या यह सच होता है!
Vivo X200 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, कीमत (संभावित)
- प्रोसेसर: Vivo X200 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि इसके अन्य मॉडल्स में MediaTek Dimensity चिप इस्तेमाल किया गया है।
- कैमरा: टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन में 85mm Samsung ISOCELL HP9 टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें वाइडर f/2.27 अपर्चर होगा, जो Vivo X200 Pro जैसा हो सकता है। Vivo X200 Pro में 3.7x ऑप्टिकल जूम और संकीर्ण f/2.7 लेंस अपर्चर मिलता है। इसके अलावा, इस फोन में प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा के लिए Sony LYT-818 सेंसर दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा का सेंसर 1.5x क्रॉप किया जा सकता है, और इसका लेंस अपर्चर 35mm समकक्ष और f/1.69 हो सकता है। वहीं, अल्ट्रावाइड लेंस से जुड़ी अधिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

- डिस्प्ले: फोन में बड़ी स्क्रीन और पतले बेजल्स हो सकते हैं। Vivo X200 Pro और Vivo X100 Ultra दोनों में 6.78-इंच डिस्प्ले है, लेकिन Vivo X200 Pro का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा है।
- कीमत: BW रिपोर्ट के मुताबिक, Ultra मॉडल की कीमत Vivo X200 Pro से ज्यादा हो सकती है। Vivo X100 Ultra भारत में लॉन्च नहीं हुआ था, लेकिन चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,499 (लगभग ₹78,000) थी। वहीं, Vivo X100 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग ₹60,000) थी।
See All Competitors













