Vivo X200 Ultra, Vivo X200s का लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, इस महीने में हो सकती है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X200 Ultra और X200s मौजूदा X200 लाइनअप में शामिल होंगे।
  • दोनों फोन चीन में और संभवतः बाद में ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किए जाएंगे।
  • हो सकता है कि वीवो भारत में X200 अल्ट्रा और X200s लॉन्च न करे।

Vivo X200 Ultra के लॉन्च को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं। पहले यह बताया गया था कि डिवाइस मार्च या अप्रैल के आसपास लॉन्च होगा। अब, एक अन्य टिपस्टर ने Vivo X200 Ultra और Vivo X200s के लॉन्च टाइमलाइन शेयर किया है। ये दोनों मोबाइल चीन में सबसे पहले डेब्यू करेंगे और बाद में ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो सकते हैं। बता दें कि अब तक, ब्रांड ने X200, X200 Pro और X200 Pro Mini को लॉन्च किया है।

Vivo X200 Ultra, X200s लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • वीबो प्लेटफार्म पर टिपस्टर के अनुसार, Vivo X200 Ultra और X200s को अप्रैल के मिड से लेकर अंत तक चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • यह पहले सामने आई मार्च-अप्रैल लॉन्च टाइमलाइन की भविष्यवाणी के समान ही है, जो Vivo X200 Ultra के लिए की गई थी।
  • इस टिपस्टर का मानना है कि Vivo अप्रैल में X200 Ultra और X200s लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह तैयार है।
  • ब्रांड ने इन अफवाहों वाले डिवाइसेज या किसी नए फोन को टीज नहीं किया है।

Vivo X200 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • वीवो एक्स200 अल्ट्रा में कथित तौर पर 6.8 इंच का LTPO OLED 2K डिस्प्ले मिल सकता है। जिसके चारों तरफ नैरो बेजेल्स हो सकते हैं।
  • इसमें पीछे की तरफ 50MP 1/1.3-इंच प्राइमरी सेंसर, 50MP 1/1.28-इंच अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200MP 1/1.4-इंच पेरिस्कोप कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • प्राइमरी कैमरे में डिफॉल्ट1.5x जूम और अल्ट्रा-वाइड लेंस 0.5x या 0.6x के बजाय 1x जूम ऑफर कर सकता है।
  • वीवो एक्स200 अल्ट्रा में संभवतः स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया जा सकता है। जिसे 24GB रैम और 2TB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी पैक करने की बात कही गई है।

Vivo X200s की कीमत Ultra मॉडल से कम रखी जा सकती है। इसमें 6.67-इंच OLED LTPS 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजेल्स दिए जा सकते हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

वीवो एक्स200 अल्ट्रा या वीवो एक्स200एस के भारत में लॉन्च होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। चूंकि इनमें से कोई भी पूर्व मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए यह संभावना नहीं है कि नए मॉडल यहां आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here